Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

JAMSHEDPUR : झारखंड सरकार द्वारा केंदाडीह खनन पट्टा विलेख का निष्पादन, राज्य सरकार की ओर से उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम द्वारा पट्टा विलेख पर किया गया हस्ताक्षर

Follow

Published on: 04-10-2025

जमशेदपुर (झारखंड)। तांबा खनन क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में केंदाडीह खनन पट्टा विलेख का औपचारिक निष्पादन किया गया। यह पट्टा विलेख झारखण्ड सरकार की ओर से पूर्वी सिंहभूम जिला के उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी द्वारा हस्ताक्षरित किया गया। हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) की ओर से आईसीसी के कार्यकारी निदेशक-सह-इकाई प्रमुख द्वारा हस्ताक्षरित किया गया।

केंदाडीह खनन पट्टा 20 वर्षों की अवधि के लिए प्रदान किया गया है, जो केंदाडीह कॉपर माइन्स से तांबा अयस्क उत्पादन के पुनः आरंभ और संचालन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह परियोजना क्षेत्र में तांबा उत्पादन के विकास के लिए रणनीतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। मौके पर उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र पासवान, अपर उपायुक्त श्री भगीरथ प्रसाद, जिला खनन पदाधिकारी श्री सतीश कुमार नायक उपस्थित रहे।

केंदाडीह कॉपर माइन्स से प्रतिवर्ष लगभग ₹19 करोड़ का राजस्व सृजन होने का अनुमान है तथा लगभग 500 कर्मियों को प्रत्यक्ष रोजगार प्राप्त होगा। इससे राज्य सरकार के राजस्व में वृद्धि होगी और क्षेत्रीय आर्थिक विकास को बल मिलेगा। विदित हो की इससे पूर्व में राखा एवं सुरदा खनन पट्टे का पूर्व में निष्पादन किया गया है।

इस प्रकार एचसीएल के तीनो खनन पट्टो से खनन संचालन पुनः आरंभ के साथ, एचसीएल/आईसीसी अपनी तीन खनन पट्टों से राज्य सरकार को प्रतिवर्ष लगभग ₹100 करोड़ राजस्व का योगदान देगा। साथ ही सभी खनन पट्टो के संचालन प्रारंभ होने से लगभग 15-20 हज़ार लोगो को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलने की संभावना है।

इसके अतिरिक्त, एचसीएल ने 1.5 मिलियन टन प्रति वर्ष क्षमता वाले एक बेनीफिशिएशन प्लांट की स्थापना की योजना बनाई है, जिसके लिए भूमि झियाडा (JIADA) से अधिग्रहित की जा चुकी है। यह दूरदर्शी निवेश मूल्य संवर्धन, संसाधन उपयोगिता में वृद्धि तथा क्षेत्र में अतिरिक्त रोजगार सृजन को प्रोत्साहित करेगा।

इस अवसर पर उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि केंदाडीह खनन पट्टा विलेख का निष्पादन झारखंड सरकार की उत्तरदायी खनन को बढ़ावा देने, पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने तथा क्षेत्र के लोगों के लिए नए अवसर सृजित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

यह परियोजना पूर्वी सिंहभूम जिले में समावेशी विकास और सतत प्रगति को गति प्रदान करेगी। यह पहल राज्य सरकार के उस दृष्टिकोण को पुनः पुष्ट करता है जिसके अंतर्गत राज्य में खनन एवं संबद्ध उद्योगों में निवेश को प्रोत्साहन दिया जा रहा है, जिससे झारखंड देश के प्रमुख खनिज संसाधन केंद्र के रूप में अपनी स्थिति को और सुदृढ़ कर रहा है।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क