Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

JAMSHEDPUR : आदि कर्मयोगी अभियान के तहत संचालित आदि सेवा पर्व कार्यक्रम का समापन- 17 से 02 अक्टूबर तक 399 गांवों में किया गया ग्राम सभा का आयोजन

Follow

Published on: 03-10-2025

आदि कर्मयोगी अभियान के तहत संचालित आदि सेवा पर्व कार्यक्रम का समापन- 17 से 02 अक्टूबर तक 399 गांवों में किया गया ग्राम सभा का आयोजन, विलेज एक्शन प्लान पर हुई चर्चा

जनता की भागीदारी से विकास योजनाओं को और अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने का प्रयास

जमशेदपुर (झारखंड)। पूर्वी सिंहभूम जिला में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक संचालित आदि सेवा पर्व सम्पन्न हुआ। इस दौरान 399 जनजातीय गांवों में ग्राम सभा आयोजित कर विजन 2030 के तहत ग्रामीण आजीविका, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, स्वच्छता, पोषण और किसान कल्याण जैसी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई एवं ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी गई । उपस्थित अधिकारियों ने योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया के बारे में भी ग्रामीणों को बताया तथा विकास कार्यों की समीक्षा भी की गई। ग्रामीणों को उनकी सहभागिता से विकास को गति देने का संदेश दिया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायत स्तर पर जन-जागरूकता, पारदर्शिता एवं ग्राम विकास की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करना है। इस अवसर पर ग्रामीणों की समस्याओं और सुझावों को भी सुना गया, जिसमें ग्रामीणों की समस्याओं और विकास योजनाओं पर चर्चा की गई।

उप विकास आयुक्त सह परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री नागेन्द्र पासवान ने बताया कि तैयार किए गए विलेज एक्शन प्लान को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इन ग्राम सभाओं में कई महत्वपूर्ण योजनाओं का चयन किया गया है, जिन्हें अब ब्लॉक एक्शन प्लान और तत्पश्चात जिला स्तरीय योजना में शामिल कर आगे बढ़ाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह अभियान जिले में अनेक स्थानों पर मील का पत्थर साबित हो रहा है। ग्रामीण स्तर पर फोकस ग्रुप डिस्कशन एवं सामुदायिक चर्चाओं के माध्यम से आदिवासी बहुल क्षेत्रों में नई जागरूकता आई है। लोग अपने अधिकारों को लेकर जागरूक हो रहे हैं ।

उन्होने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा कि आइए, हम सब मिलकर इस अभियान को जन आंदोलन बनाएं और स्वयं भी आदि कर्मयोगी, आदि साथी एवं आदि सहयोगी के रूप में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क