Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

JAMSHEDPUR : उद्यमशीलता ही सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन की कुंजी, जिला उपायुक्त

Follow

Published on: 10-07-2025

जमशेदपुर (झारखंड)। उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने समाहरणालय सभागार में जागृति सेवा संस्थान, पूर्वांचल की 12 सदस्यीय महिला उद्यमी टीम से मुलाकात की। यह टीम टेली शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के एक्सपोज़र विजिट पर आई हुई थी, जिसमें 8 ग्रामीण महिला उद्यमी समेत बैंकिंग कॉरेस्पॉन्डेंट (BC), BC सखी एवं CSC संचालक शामिल थीं।

टीम ने उपायुक्त के समक्ष झारखंड यात्रा के अपने अनुभव साझा किए। विशेष रूप से उन्होंने गुमला जिले की यात्रा का उल्लेख किया, जहां उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के पूर्व कार्यकाल में शुरू किए गए अभिनव पहल गुमला हाट, रागी मिशन, दीदी कैफे आदि से जुड़ी महिलाओं के साथ संवाद से उन्हें मिली प्रेरणा और सीख पर चर्चा की।

उपायुक्त ने जागृति टीम की उद्यमियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि उद्यमशीलता केवल आजीविका का माध्यम नहीं, बल्कि सशक्त समाज और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक मजबूत कदम है। उन्होंने पूर्वांचल की दीदियों और पूर्वी सिंहभूम की सखी दीदियों के बीच परस्पर संवाद और अनुभवों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने की बात कही, ताकि एक-दूसरे से सीखते हुए ज़मीनी स्तर पर सामूहिक विकास को आगे बढ़ाया जा सके।

इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले BC, BC सखी एवं CSC VLE प्रतिनिधियों ने भी अपने अनुभव साझा किए। उपायुक्त ने पूर्वांचल से आई महिला उद्यमियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनकी आगे की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में डीपीएम जेएसएलपीएस श्री सुजीत बारी, एलडीएम श्री संजीव कुमार, श्री रमेश कुमार, श्री अखिलेश राय सहित अन्य पदाधिकारी एवं प्रतिभागी उपस्थित थे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क