Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

JAMSHEDPUR : जिला उपायुक्त ने घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

Follow

Published on: 02-09-2025

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के प्रारूप प्रकाशन के संबंध में जानकारी प्राप्त की, दिए आवश्यक दिशा- निर्देश

मतदान केन्द्रों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का भी लिया जायजा, बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश

जमशेदपुर (झारखंड)। आगामी विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने घाटशिला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होने झांटीझरना पंचायत अंतर्गत बूथ संख्या 95– राजकीय प्राथमिक विद्यालय बालिडीह, बूथ संख्या 96– अपग्रेडेड विद्यालय भुमरू तथा बूथ संख्या 97– अपग्रेडेड विद्यालय झांटीझरना का निरीक्षण कर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के प्रारूप प्रकाशन के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित बूथों में मतदाताओं की संख्या आदि की जानकारी बीएलओ से ली ।

निरीक्षण के क्रम में उन्होंने इन सभी मतदान केन्द्रों पर शौचालय, दिव्यांग जनों हेतु रैंप, बिजली की व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, आगमन एवं निकास द्वार, साफ-सफाई और सुरक्षा से जुड़े बिंदुओं की भी समीक्षा की। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया लोकतंत्र का सबसे महत्वपूर्ण पर्व है, अतः त्रुटिरहित मतदाता सूची का निर्माण अत्यंत आवश्यक है।

मौके पर मौजूद घाटशिला के एसडीओ, बीडीओ, सीओ एवं बीएलओ को निर्देशित किया कि एक भी मतदाता का नाम मतदाता सूची में दर्ज होने से नहीं छूटे इसे सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होने निर्देश दिया कि विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक मतदान केन्द्र पर दिव्यांगजन, महिला एवं वृद्ध मतदाताओं को ध्यान में रखते हुए समुचित सुविधाएं सुनिश्चित कराई जाएं, ताकि सभी मतदाता निर्बाध और सुरक्षित रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

उन्होंने यह भी कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्रों पर आवश्यकतानुसार पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं स्वच्छता को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जाए तथा रैंप और शौचालय की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ सुरक्षा मानकों का भी पूर्ण पालन किया जाए।

मौके पर एसडीओ घाटशिला श्री सुनील चंद्र, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह, सीओ निशात अंबर व अन्य पदाधिकारी-कर्मी उपस्थित रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क