Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

JAMSHEDPUR : उपायुक्त ने आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम का किया समीक्षा बैठक

Follow

Published on: 11-09-2025

विभागीय अधिकारियों को कार्यक्रम के तहत निर्धारित इंडिकेटरों प्राप्ति हेतु कार्य करने का निर्देश

जमशेदपुर (झारखंड)। उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम से संबंधित इंडिकेटरों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के द्वारा किये जा रहे कार्यो की प्रगति, निर्धारित कार्ययोजना और प्राप्त लक्ष्यों की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, सिंचाई, सड़क सहित अन्य आवश्यक सेवाओं से गांवों को जोड़ते हुए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के अंतर्गत निर्धारित इंडिकेटरों के आधार पर लक्ष्य तय कर समयबद्ध कार्य करें ताकि योजनाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों तक अधिक से अधिक पहुँच सके।

बैठक में विशेष रूप से ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने, पोषण के माध्यम से महिलाओ, बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार करने, बच्चों की शिक्षा में गुणवत्ता बढ़ाने, किसानों को कृषि योजनाओं से जोड़ने, सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने तथा ग्रामीण संपर्क मार्गों का विस्तार, आधारभुत संरचना बढ़ाने पर बल दिया गया। अधिकारियों से कहा गया कि वे आपसी समन्वय स्थापित कर योजनाओं के कार्यान्वयन में तेजी लाएँ और फील्ड स्तर पर नियमित निगरानी करें।

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम की सफलता के लिए लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कराये, उन्हें जागरूक करें। ताकि ग्रामीणों को स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, सिंचाई और सड़क से जुड़ी सेवाओं का लाभ समय पर मिल सके। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपनी अपनी योजनाओं का लक्ष्य आधारित कार्यान्वयन सुनिश्चित कर अकांक्षी प्रखंडो के वंचित और दूरस्थ क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ा जाए।

बैठक में अधिकारियों को सतत प्रयास करने, योजनाओं के लक्ष्य प्राप्त करने तथा गांवों के समग्र विकास में योगदान देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क