Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

JAMSHEDPUR : उपायुक्त ने एमजीएम अस्पताल सभागार में की बैठक, मरीजों को बेहतर चिकित्सीय सुविधायें उपलब्ध कराने

Follow

Published on: 16-09-2025

चिकित्सकों एवं पारा मेडिकल स्टाफ की ससमय उपस्थिति, उपलब्ध संसाधनों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

अस्पताल का निरीक्षण कर उपायुक्त ने मरीजों से की बातचीत, मिल रही सुविधाओं की ली जानकारी

जमशेदपुर (झारखंड)। एमजीएम अस्पताल में आने वाले मरीजों को कैसे बेहतर से बेहतर चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध हो इस दिशा में जिला प्रशासन द्वारा अस्पताल प्रबंधन के साथ मिलकर निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं । इसी क्रम में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने एमजीएम अस्पताल सभागार में बैठक कर एवं अस्पताल का निरीक्षण कर अस्पताल के प्राचार्य, अधीक्षक, उपाधीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उपायुक्त ने अस्पताल प्रबंधन को सख्त निर्देश दिए कि ओपीडी ससमय संचालित हो, सभी विभागों में प्रतिनियुक्त चिकित्सक एवं पारा मेडिकल स्टाफ ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करें एवं नियत समय पर रिपोर्ट करें।

परिसर की साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, विभिन्न विभाग एवं एंबुलेंस संचालन आदि की जानकारी ली। ओपीडी में जूनियर चिकित्सक के साथ-साथ वरीय चिकित्सकों की भी ड्यूटी को लेकर निर्देशित किया। सभी विभागों में रोस्टर ड्यूटी के अनुसार कार्य करने का निर्देश दिया गया।

अस्पताल निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने परिसर की साफ-सफाई पर विशेष तौर पर बल दिया तथा अस्पताल के खुले स्थान को मानगो नगर निगम को पार्किंग नीलामी हेतु देते हुए 15 दिनों के भीतर व्यवस्था सुचारू करने की बात कही तथा अस्पताल के बाहरी परिसर के नियमित सफाई के निर्देश दिए।

पर्याप्त ट्रॉली बॉय और सहायक स्टाफ की तैनाती किए जाने, एक्स-रे मशीनों को क्रियाशील करने, यूएसजी यूनिट में कतार प्रबंधन प्रणाली अपनाने, अनाधिकृत प्रवेश पर रोक लगाने तथा चिकित्सीय उपकरणों के बेहतर रखरखाव को लेकर भी निर्देशित किया गया।

उपायुक्त ने निर्देशित किया कि अस्पताल के भीतर दवाओं का पर्याप्त भंडार रखें, पूर्व आकलन कर दवाओं की खरीदारी करें ताकि मरीजों को बाहर से दवा लेने की निर्भरता कम हो। अस्पताल में स्पष्ट व पर्याप्त साइनज लगाने, एम्बुलेंस चालकों का प्रशिक्षण, एम्बुलेंस प्रबंधन हेतु एक प्रभारी कक्ष की स्थापना पर भी चर्चा की गई । साथ ही मरीजों से भी संवाद स्थापित कर उन्हें मिल रही सुविधाओं को जानकारी ली गई।

इस दौरान निदेशक एनईपी श्री संतोष गर्ग, अस्पताल के अधीक्षक डॉ. मंधान, उपाधीक्षक डॉ जुझार माझी तथा अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क