Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

JAMSHEDPUR : उपायुक्त ने उत्तरी सरजामदा पंचायत में बैठक कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

Follow

Published on: 15-09-2025

जुगसलाई विधानसभा के विधायक, जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष प्रखंड प्रमुख, जिप सदस्य, मुखियागण, पंसस व अन्य जनप्रतिनिधि, ग्रामीण हुए शामिल

छोटा गोविंदपुर जलापूर्ति योजना के बेहतर संचालन पर हुई चर्चा, अन्य बुनियादी समस्याओं को भी सुना गया, पदाधिकारियों को यथोचित कार्रवाई हेतु किया गया निर्देशित

जमशेदपुर (झारखंड)। उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने उत्तरी सरजामदा पंचायत भवन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के साथ बैठक की। बैठक में जुगसलाई विधानसभा के विधायक श्री मंगल कालिंदी, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू, उपाध्यक्ष श्री पंकज, जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह, प्रखंड प्रमुख, 21 पंचायतों के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की मूलभूत समस्याओं की जानकारी प्राप्त करना तथा उनके निराकरण की दिशा में ठोस पहल करना था। इस क्रम में छोटा गोविंदपुर जलापूर्ति योजना की कार्यप्रणाली एवं संचालन पर विशेष चर्चा की गई। यह योजना वर्तमान में 21 पंचायतों में नियमित पेयजलापूर्ति एवं एक पंचायत में आंशिक आपूर्ति सुनिश्चित कर रही है, पेयजलापूर्ति सुगम तरीके से किया जा रहा है।

योजना के बेहतर संचालन एवं सुचारु कार्यान्वयन हेतु विभागीय प्रावधानों के अनुरूप नई संचालन समिति का गठन किया गया है, जिसके माध्यम से जलापूर्ति व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने का प्रयास है।

बैठक में ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने अन्य बुनियादी समस्याओं को भी विस्तारपूर्वक रखा। इनमें स्ट्रीट लाइट की खराबी, मध्य हलुदबनी पंचायत के एक विद्यालय में चारदीवारी का अभाव, शौचालय की कमी, पेयजल सुविधा, सड़क मरम्मत एवं अन्य जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याएं प्रमुख थीं।

उपायुक्त ने सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उन्हें सूचीबद्ध कर बीडीओ जमशेदपुर सदर को सौंपने की बात कही। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन समस्याओं का तत्काल निराकरण संभव है, उन पर तकनीकी एवं प्रशासनिक स्तर पर तुरंत पहल की जाए तथा शेष समस्याओं का भी समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।

उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्रों की हर बुनियादी समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि लोगों को आवश्यक सुविधाएं सुगमता से उपलब्ध हो सकें। उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से भी सहयोग एवं सुझाव देने की अपील की, जिससे विकास कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सके।

मौके पर सीओ जमशेदपुर सदर श्री मनोज कुमार, बीडीओ श्री सुमित प्रकाश, कार्यपालक दण्डाधिकारी सह डीपीओ श्री सुदीप्त राज, कार्यपालक अभियंता श्री सुनील कुमार समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क