Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

JAMSHEDPUR : उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में नागरिकों की समस्याएं सुनी

Follow

Published on: 19-08-2025

प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु पदाधिकारियों को किया निर्देशित

जमशेदपुर (झारखंड)। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदन सौंपे। उपायुक्त ने प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए प्राथमिकता के आधार पर जांच कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

नागरिकों द्वारा जिन प्रमुख विषयों पर आवेदन दिए गए, उनमें रोजगार से संबंधित समस्याएं, टीजीटी शिक्षक नियुक्ति की जांच, झारखंड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना की राशि डीबीटी में विलंब, बीपीएल श्रेणी के बच्चों का विद्यालय में नामांकन, विस्थापित परिवारों का पुनर्वास, घरेलू विवाद, चिकित्सा सहायता, शिक्षा ऋण, भूमि विवाद, सीमांकन, आर्म्स लाइसेंस निर्गत करने, अनुकंपा नियुक्ति, मूक-बधिर को रोजगार उपलब्ध कराने, अवैध भूमि बिक्री की शिकायत, पार्किंग आवंटन में विलंब तथा सड़क, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित ज्ञापन भी प्राप्त हुए ।

नागरिकों से संवाद के क्रम में उपायुक्त ने कहा कि प्रत्येक समस्या का समाधान तत्काल संभव न भी हो, लेकिन सभी समस्या/शिकायत/सुझाव को गंभीरता और पारदर्शिता से निष्पादित करना/ सुनना दायित्व है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि जन शिकायत निवारण दिवस से अधिकतम नागरिकों को समयबद्ध राहत मिल सके । उन्होंने सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक आवेदन पर ठोस कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क