Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

JAMSHEDPUR : उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं

Follow

Published on: 12-08-2025

प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध एवं यथोचित कार्रवाई हेतु पदाधिकारियों को किया निर्देशित, कई मामलों का हुआ ऑन द स्पॉट समाधान

जमशेदपुर (झारखंड)। जन शिकायत निवारण दिवस के तहत समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी द्वारा नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों की सुनवाई की गई। जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याओं और सुझावों के साथ उपस्थित हुए।

इस दौरान प्राप्त आवेदनों में प्रमुख रूप से पारिवारिक विवाद, भूमि विवाद, स्टे ऑर्डर, पी.वी.टी.जी समुदाय की समस्या, झारखंड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना का लाभ, एसडीओ के आदेश की अवलेहना कर किरायेदार द्वारा मकान खाली नहीं करने, सड़क निर्माण, भूमि मूल्यांकन, एफआईआर दर्ज नहीं होने की शिकायत, दुकान आवंटन, लंबित म्यूटेशन, चिकित्सा सहायता, सरकारी जमीन का अतिक्रमण, कलवर्ट निर्माण, बैंक से ऋण दिलाने हेतु सहयोग, आवासीय सोसायटी में पार्किंग आवंटन विवाद, चौकीदार नियुक्ति की दूसरी सूची जारी करने की मांग, पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ, लंबित पेंशन राशन का भुगतान, दिव्यांग एवं वृद्धजन के लिए शिविर की मांग समेत अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल रहे।

उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदन अग्रसारित करते हुए निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ समयबद्ध और यथोचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए । उन्होंने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस केवल शिकायत सुनने का मंच नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य नागरिकों को शीघ्र, सुलभ और न्यायसंगत समाधान प्रदान करना है।

कार्यक्रम के दौरान कई मामलों का समाधान ऑन द स्पॉट किया गया, जिससे आवेदकों को तत्काल राहत मिली। उपायुक्त ने पदाधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि जिन मामलों का निस्तारण मौके पर संभव नहीं है, उनकी प्रगति की नियमित समीक्षा की जाए।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क