Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

JAMSHEDPUR : उपायुक्त ने अयोग्य राशन कार्डधारियों की जांच के दिए निर्देश

Follow

Published on: 08-08-2025

अयोग्य राशन कार्डधारी 10 दिनों के भीतर अपना राशन कार्ड सरेंडर करें अन्यथा जिला प्रशासन द्वारा कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी

जमशेदपुर (झारखंड)। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी द्वारा सभी एमओ को अयोग्य राशनकार्डधारियों के जांच का निर्देश दिया गया है । सभी अयोग्य राशन कार्डधारियों को 10 दिनों के भीतर अपना राशन कार्ड सरेंडर करना है अन्यथा जिला प्रशासन द्वारा कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

अयोग्य राशन कार्डधारी सरकारी योजना का लाभ उठाकर वंचित वर्ग/ जरूरतमंदों का हक छीन रहे हैं । जो इसके पात्र नहीं होते हुए भी ऐसा करते हैं, वे कानूनन अपराध कर रहे हैं और संबंधित को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अयोग्य राशन कार्डधारी जो पात्र नहीं होंगे-

आयकरदाता, सरकारी कर्मचारी, चार पहिया वाहन के मालिक, जिनके घर एसी लगा हो तथा अन्य वर्जित श्रेणी के व्यक्ति

अयोग्य लाभार्थियों द्वारा धोखाधड़ी किए जाने पर लागू दंडात्मक प्रावधान :-

(i) जिन परिवारों को किसी कारणवश गृहस्थ परिवार या अंत्योदय परिवार की श्रेणी का राशन कार्ड प्रदान किया गया है, और वे सरकार द्वारा निर्धारित अपवर्जन मानक के अंतर्गत आते हैं, उन्हें अपना राशन कार्ड 10 दिनों के भीतर सरेंडर करना अनिवार्य होगा। ऐसा नहीं करने और राशन का उठाव करने पर निम्नलिखित कार्रवाई की जाएगी:

(क) आपराधिक कार्यवाही
(ख) राशन की वसूली: राशन उठाने की तिथि से भू-राजस्व के बकाए की तरह बाजार दर पर 12 प्रतिशत वार्षिक ब्याज सहित वसूली की जाएगी।
(ग) यदि लाभार्थी भारत सरकार, राज्य सरकार, केन्द्र शासित प्रदेश या इनके परिषद, उपक्रम, विश्वविद्यालय, नगर निगम, नगरपालिका, या किसी अन्य स्वायत निकाय में नियोजित है, तो उसके खिलाफ विभागीय कार्यवाही भी की जाएगी।

(ii) अगर राशन का उठाव ऑफलाइन किया जाता है, तो संबंधित व्यक्ति को अपना पक्ष प्रस्तुत करने का अवसर दिया जाएगा। यदि 15 दिनों के भीतर प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोषी पाया जाता है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क