Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

JAMSHEDPUR : उपायुक्त ने पटमदा के धाधकीडीह गांव में पोल्ट्री व्यवसाय से जुड़ी महिलाओं से किया संवाद

Follow

Published on: 14-08-2025

स्वालंबन के उनके प्रयासों की सराहना की, व्यवसायिक गतिविधि बढ़ाने के लिए आवश्यक सहयोग का दिया भरोसा

जमशेदपुर (झारखंड)। उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने पटमदा के धाधकीडीह गांव पहुंचकर पोल्ट्री मुर्गीपालन व्यवसाय से जुड़ीं महिलाओं के साथ संवाद कर उनके व्यवसायिक गतिविधियों की जानकारी ली।

पटमदा ग्रामीण पोल्ट्री स्वावलंबी सहकारी समिति लि. की अध्यक्ष सत्यवती महतो व सदस्य सुशीला किस्कू ने जानकारी दी कि टैगोर सोसायटी फॉर रूरल डेवलपमेंट पटमदा के सहयोग से 2011 में कॉपरेटिव का गठन करके काम शुरू किया था और वर्तमान में प्रति महिला प्रतिमाह 4 से 6 हजार रुपए तक मुनाफा कमाती हैं।

उपायुक्त ने महिलाओं से संवाद के दौरान उनके व्यवसाय की चुनौतियों, संभावनाओं पर चर्चा की। साथ ही आश्वस्त किया कि उनके आर्थिकोपार्जन में वृद्दि हो इसे लेकर जिला प्रशासन द्वारा हर संभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा । पोल्ट्री व्यवसाय से जुड़ीं महिलाओं को केसीसी का लाभ दिलाने की बात कही।

उन्होने एलडीएम को निर्देशित किया कि 28 अगस्त को गांव में बैंक शिविर लगाएं ताकि सभी इच्छुक महिलाएं बैंकिग सेवाओं से जुड़ सकें, ऋण आदि के लिए आवेदन जमा कर सकें । उन्होंने महिलाओं की मांग पर कहा कि आप जगह चिन्हित करें सोलर प्लांट एवं गोदाम (दाना घर) बनाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाये जाएंगे।

इसके अलावा जेएसएलपीएस के माध्यम से बिना ब्याज के लोन पर पिकअप वैन दिलाने का भी भरोसा दिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर जर्जर सड़क की मरम्मत, पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने समेत अन्य कई विषयों पर मदद करने का भरोसा दिलाया ।

उपायुक्त ने महिला सशक्तिकरण के इस प्रयास की सराहना करते हुए आश्वस्त किया कि पोल्ट्री व्यवसाय को वृहद रूप से संचालित करने में आवश्यक प्रशिक्षण, तकनीकी सहयोग, मार्केट लिंकेज, सप्लाई चेन विकसित करने के लिए जरूरी पहल किए जाएंगे। उन्होने प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देशित किया कि ग्रामीणों की अन्य बुनियादी समस्याओं को सूचीबद्द कर प्रतिवेदन जिला मुख्यालय में समर्पित करें।

उन्होने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों से अपील किया कि पारंपरिक खेती के अलावे भी आर्थिकोपार्जन के लिए सरकार की कई योजनाओं का लाभ लेते हुए पशुपालन, बागवानी, मत्स्यपालन आदि की योजनाओं का लाभ लें और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करें ।

मौके पर बीडीओ शशि नीलिमा डुंगडुंग, सीओ डॉ. राजेंद्र कुमार दास, टैगोर सोसाइटी के प्रतिनिधि समेत अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क