Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

JAMSHEDPUR : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक संग आज जमशेदपुर पहुंचे, स्मृति शेष-स्व० रामदास सोरेन जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

Follow

Published on: 29-08-2025

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन संग आज स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री रहे स्मृति शेष-रामदास सोरेन जी के “संस्कार भोज” में सम्मिलित होने घोड़ाबांधा, जमशेदपुर स्थित उनके आवास पहुंचे

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने स्मृति शेष-स्व० रामदास सोरेन जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दी उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति हेतु कामना की, शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर जताई गहरी संवेदना

जमशेदपुर (झारखंड)। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन संग आज स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री रहे स्मृति शेष-स्व० रामदास सोरेन जी के “संस्कार भोज” में सम्मिलित होने घोड़ाबांधा, जमशेदपुर स्थित उनके आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने दिवंगत मंत्री स्व० रामदास सोरेन जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदना जताई। मुख्यमंत्री ने परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने स्मृति शेष-स्व० रामदास सोरेन जी की धर्मपत्नी श्रीमती सूरजमनी सोरेन एवं उनके पुत्र श्री सोमेश चंद्र सोरेन तथा अन्य परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी तथा उनका ढांढ़स बंधाया।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने यहां मीडिया के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम सभी लोग स्मृति शेष-मंत्री रामदास सोरेन जी के आवास पर पहुंचे हैं। आदरणीय गुरुजी के निधन के महज कुछ दिनों के बाद ही रामदास सोरेन जी का भी आकस्मिक निधन हुआ। इन दोनों विभूतियों का परलोक गमन अपूरणीय क्षति है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से स्मृति शेष-स्व० रामदास सोरेन जी के चाहने वाले एवं उनके सगे-संबंधी यहां पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। हमारी ओर से भी स्मृति शेष-स्व० रामदास सोरेन जी को शत शत नमन! विनम्र श्रद्धांजलि।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क