Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

JAMSHEDPUR : प्रभावित गांवों में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

Follow

Published on: 04-09-2025

उपायुक्त ने डायरिया मरीजों की जांच को लेकर सिविल सर्जन को दिया निर्देश

प्रभावित गांवों में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, प्रखंडवार भी टीमें गठित कर डायरिया पीड़ितों का इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश

जमशेदपुर (झारखंड)। पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत बेलगोडा तथा पटमदा प्रखंड के पुरनाडीह गांव में डायरिया पीड़ित मरीजों की सूचना पर उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने त्वरित संज्ञान लेते हुए सिविल सर्जन को स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीम तत्काल कैंप लगाकर मरीजों की जांच करे तथा उन्हें दवा, उपचार एवं चिकित्सीय परामर्श उपलब्ध कराए।

उक्त निर्देश के आलोक में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर चिकित्सा शिविर आयोजित किया। कैंप में मरीजों की जांच की गई एवं लक्षणों के अनुरूप आवश्यक दवाइयां दी गईं। साथ ही ग्रामीणों को स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल सेवन तथा खानपान की आदतों पर जागरूक किया गया।

सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने बताया कि मौसम में आये बदलाव एवं डायरिया मरीजों की संभावना को देखते हुए जिला स्तर से प्रखंडवार जांच टीम गठित कर दी गई है। सभी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में स्थिति पर सतत निगरानी रखें, डायरिया पीड़ितों की तुरंत पहचान कर आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएं और रिपोर्ट जिला मुख्यालय को दें।

उपायुक्त ने ग्रामीणों से अपील की है कि किसी भी तरह के लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या स्वास्थ्य टीम को सूचित करें। साथ ही, उबालकर पानी पीने, हाथों की स्वच्छता बनाए रखने तथा खुले में शौच न करने की सलाह दी गई है।जिला प्रशासन द्वारा यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल स्रोतों की जांच की जाए तथा आवश्यकता अनुसार क्लोरीनेशन की कार्रवाई की जाए।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क