Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

लेबनानी सैनिकों की मौत पर इजरायल ने किया शोक व्यक्त

Follow

Published on: 22-10-2024

यरुशलम: इजरायल की सेना ने दक्षिणी लेबनान में तीन लेबनानी सैनिकों के मारे जाने पर सोमवार को अफसोस जताया है। इजरायल की सोना ने कहा कि वह लेबनान की सेना से नहीं लड़ रही है। इजरायल ने कहा कि उसके सैनिकों को लगा कि वो आतंकवादी संगठन हिजबुल्लाह के वाहन को निशाना बना रहे है। गाजा में हमास के शीर्ष नेता याह्या सिनवार की मौत के बाद हिजबुल्लाह ने कहा है कि वह इजरायल खिलाफ लड़ाई के एक नए दौर में प्रवेश कर रहा है।

इजरायल की सेना ने क्या कहा?

इजरायली सेना ने हमले को लेकर खेद प्रकट करते हुए कहा, ”सैनिकों ने रविवार को हिजबुल्लाह के ट्रक को निशाना बनाया था जिसमें एक लांचर और मिसाइलें थीं। सेना ने कहा कि सैनिकों को पता नहीं था कि दूसरा ट्रक लेबनानी सेना का था। इजरायल की सेना ने कहा कि वह ‘‘लेबनानी सेना के खिलाफ काम नहीं कर रही है और इन अवांछित परिस्थितियों के लिए खेद प्रकट करती है।’’

थम जाएगी जंग?

याह्या सिनवार पिछले साल सात अक्टूबर को दक्षिणी इजरायल पर हमले का मुख्य साजिशकर्ता था, जिसके बाद भीषण जंग शुरु हुई थी। इजरायल के सहयोगी देशों, गाजा के निवासियों और अन्य ने आशा व्यक्त की है कि सिनवार के मारे जाने से युद्ध की समाप्ति का मार्ग प्रशस्त होगा, लेकिन इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और हमास दोनों ने अपने लक्ष्य प्राप्त होने तक लड़ाई जारी रखने का संकल्प जताया है।

हमास क्या कह रहा?

पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास को खत्म करने और बंधकों को मुक्त कराने का वादा किया है। वहीं, हमास का कहना है कि वह स्थायी युद्ध विराम, गाजा से इजरायली सैनिकों की पूरी तरह वापसी और फलस्तीनी कैदियों की रिहाई के बदले में ही बंधकों को रिहा करेगा।

जंग से अलग रही है लेबनान की आर्मी

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, लेबनान की सेना इतनी मजबूत नहीं है कि वह हिजबुल्लाह पर अपनी इच्छा थोप सके या लेबनान को इजरायल के आक्रमण से बचा सके। पिछले एक साल में इजरायल और हिजबुल्लाह की लड़ाई के दौरान लेबनान सेना काफी हद तक अलग रही है

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क