Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ T20 में पहली बार ऐतिहासिक जीत की दर्ज

Follow

Published on: 07-10-2024
 

भारतीय टीम ने टी20 इंटरनेशनल में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आगाज बेहतरीन तरीके से किया है। ग्वालियर के मैदान पर खेले गए इस सीरीज के पहले मुकाबले को टीम इंडिया 7 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब हुई। बांग्लादेश की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 127 रनों के स्कोर पर सिमट गई थी, जिसके बाद भारतीय टीम ने इस आसान टारगेट को सिर्फ 11.5 ओवर्स में ही हासिल कर लिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया एक बड़ा कारनामा भी करने में कामयाब हुई।

टीम इंडिया ने 49 गेंद पहले ही मुकाबले को अपने नाम किया

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी20 मैच में मिले 128 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम की तरफ से धुआंधार बल्लेबाजी प्रदर्शन देखने को मिला। कप्तान सूर्यकुमार यादव के अलावा हार्दिक पांड्या और अभिषेक शर्मा ने 200 प्लस के स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए। इस वजह से भारतीय टीम ने सिर्फ 71 गेंदों में ही इस टारगेट को हासिल कर लिया। इसी के साथ टीम इंडिया पहली बार टी20 इंटरनेशनल में 100 या उससे अधिक रनों के टारगेट का पीछा 49 गेंदे बाकी रहते हुए करने में कामयाब हुई है। इससे पहले साल 2016 में जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में टीम इंडिया ने 100 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 41 गेंद बाकी रहते मैच को जीता था।

सबसे ज्यादा गेंदे शेष रहते हुए टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम की जीत (100 प्लस रनों का टारगेट)

49 गेंदे – बनाम बांग्लादेश (साल 2024, ग्वालियर, टारगेट 128 रन)

41 गेंदे – बनाम जिम्बाब्वे (साल 2016, हरारे, टारगेट 100 रन)

31 गेंद – बनाम अफगानिस्तान (साल 2010, ग्रॉस आइसलेट, टारगेट 116 रन)

30 गेंद – बनाम जिम्बाब्वे (साल 2010, हरारे, टारगेट 112 रन)

हार्दिक ने निभाई फिनिशर की भूमिका

ग्वालियर में खेले गए बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का गेंद और बल्ले दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला। हार्दिक ने जहां गेंदबाजी में 4 ओवर्स करने के साथ 26 रन दिए और एक विकेट हासिल किया तो वहीं बल्ले से उन्होंने सिर्फ 16 गेंदों में लगभग 244 के स्ट्राइक रेट के साथ नाबाद 39 रनों की पारी खेली जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल थे।

 

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क