Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

एशिया कप 2024 में भारत-पाकिस्तान का मुकाबला इस तारीख को होगा, पूरा शेड्यूल आया सामने

Follow

Published on: 21-09-2024

भारत बनाम पाकिस्तान: खेल की दुनिया में किसी भी फैन को टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच का बेसब्री से इंतजार रहता है. इसी बीच एशियन क्रिकेट काउंसिल ने शुक्रवार 20 सितंबर को अपने पुरुष टी20 इमर्जिंग एशिया कप 2024 के पूरे शेड्यूल की घोषणा कर दी है. इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच भी एक मुकाबला खेला जाएगा. यह टूर्नामेंट 18 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक ओमान में खेला जाएगा. जहां कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी. पिछले सीजन में भी इस टूर्नामेंट में आठ टीमों ने हिस्सा लिया था. बता दें कि इमर्जिंग एशिया कप का यह छठा सीजन होने जा रहा है. पिछला सीजन श्रीलंका में खेला गया था. जहां पाकिस्तान ए टीम ने फाइनल मुकाबले में भारत ए को 128 रनों से हराया था.

इन 8 देशों के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट

इमर्जिंग एशिया कप 2024 में भाग लेने वाली आठ टीमों में से पांच टीमें एशियाई क्रिकेट परिषद की पूर्ण सदस्य राष्ट्र होंगी। वहीं, तीन टीमें एसीसी पुरुष प्रीमियर कप से क्वालीफाई करने के बाद खेलेंगी। एशियाई क्रिकेट परिषद के पूर्ण सदस्य देशों में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीमें शामिल हैं। बाकी तीन देश यूएई, ओमान और हांगकांग हैं। यूएई ने एसीसी पुरुष प्रीमियर कप के फाइनल में ओमान को हराया था। दूसरी ओर, हांगकांग ने तीसरे स्थान के प्ले-ऑफ में नेपाल को हराकर इमर्जिंग टीम एशिया कप 2024 के लिए क्वालीफाई किया।

इस दिन खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान मैच

टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है. जिसमें श्रीलंका ए, बांग्लादेश ए, अफगानिस्तान ए और हांगकांग ग्रुप ए में हैं जबकि भारत ए, पाकिस्तान ए, यूएई और ओमान ग्रुप बी का हिस्सा हैं. इमर्जिंग एशिया कप 2024 का पहला मैच हांगकांग और बांग्लादेश ए के बीच खेला जाएगा. वहीं इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला जहां भारत ए का सामना पाकिस्तान ए से होगा वो 19 अक्टूबर को खेला जाएगा. बता दें कि हर ग्रुप की टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. दोनों सेमीफाइनल मैच 25 अक्टूबर को खेले जाएंगे. वहीं फाइनल मुकाबला 27 अक्टूबर को खेला जाना है.

पुरुष टी20 इमर्जिंग एशिया कप 2024 का पूरा कार्यक्रम

  • 18 अक्टूबर: बांग्लादेश ए बनाम हांगकांग
  • 18 अक्टूबर: श्रीलंका ए बनाम अफगानिस्तान ए
  • 19 अक्टूबर: यूएई बनाम ओमान
  • 19 अक्टूबर: भारत ए बनाम पाकिस्तान ए
  • 20 अक्टूबर: श्रीलंका ए बनाम हांगकांग
  • 20 अक्टूबर: बांग्लादेश ए बनाम अफगानिस्तान ए
  • 21 अक्टूबर: पाकिस्तान ए बनाम ओमान
  • 21 अक्टूबर: भारत ए बनाम यूएई
  • 22 अक्टूबर: अफ़गानिस्तान ए बनाम हांगकांग
  • 22 अक्टूबर: श्रीलंका ए बनाम बांग्लादेश ए
  • 23 अक्टूबर: पाकिस्तान ए बनाम यूएई
  • 23 अक्टूबर: भारत ए बनाम ओमान
  • 25 अक्टूबर: सेमी-फाइनल 1
  • 25 अक्टूबर: सेमी-फाइनल 2
  • 27 अक्टूबर: फाइनल

 

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क