Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए इंडिया ए टीम का ऐलान, इस युवा खिलाड़ी को सौंपी गई कप्तानी

Follow

Published on: 22-10-2024

IND-A vs AUS-A: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज का पहला मुकाबला 22 नवंबर से खेला जाएगा। इस सीरीज से पहले इंडिया ए की टीम भी ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। जिसके लिए बीसीसीआई ने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। बीसीसीआई ने इस दौरे के लिए इंडिया ए की कप्तान रुतुराज गायकवाड़ को दी है। इस दौरान कुल दो फर्स्ट क्लास मुकाबले खेले जाएगा। वहीं एक वॉर्मअप मैच होगा। जहां इंडिया ए दो मैच ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ खेलेगी। वहीं एक मैच इंडिया ए का इंट्रा स्क्वाड मैच होगा। जोकि भारतीय सीनियर टीम के खिलाफ खेला जाएगा।

ईशान किशन की वापसी

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ईशान किशन की भी वापसी हुई है। ईशान किशन को बतौर विकेटकीपर स्क्वाड में शामिल किया गया। ईशान किशान साउथ अफ्रीका दौरे के बाद से ही टीम इंडिया के स्क्वाड से बाहर चल रहे हैं। आखिरकार उन्हें अब मौका मिला है। हालांकि अभी भी उनकी नेशनल टीम में वापसी नहीं हुई। जिसका सभी फैंस को इंतजार है। ईशान ने हाल के दिनों में घरेलू क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। जिसके कारण बीसीसीआई ने उन्हें एक छोटा का मौका दिया है।

इन खिलाड़ियों के पास सीनियर टीम में आने का मौका

इंडिया ए के स्क्वाड में शामिल कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनके पास भारत के सीनियर स्क्वाड में भी आने का मौका है। उन खिलाड़ियों में अभिमन्यु ईश्वरन, रुतुराज गायकवाड़, मुकेश कुमार और नवदीप सैनी जैसे खिलाड़ियों का नाम शामिल है। खासकर अभिमन्यु ईश्वरन और रुतुराज गायकवाड़। दरअसल उम्मीद है कि टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहले दो टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे। ऐसे में टीम इंडिया को एक बैकअप ओपनर की जरूरत है। जो अभिमन्यु ईश्वरन और रुतुराज गायकवाड़ पूरा कर सकते हैं। ऐसे में इन खिलाड़ियों के पास सीनियर टीम में आने का अच्छा मौका है।

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए इंडिया ए का स्क्वाड

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन (उपकप्तान), साई सुदर्शन, नितीश कुमार रेड्डी, देवदत्त पडिक्कल, रिकी भुई, बाबा इंद्रजीत, ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), मुकेश कुमार, खलील अहमद, यश दयाल, नवदीप सैनी, मानव सुथार, तनुष कोटियान

 

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क