Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

IND-W बनाम IRE-W: राजकोट के मैदान पर बल्लेबाजों का जलवा दिखेगा या गेंदबाजों का दबदबा रहेगा?

Published on: 10-01-2025

 

IND-W vs IRE-W Pitch Report: भारतीय महिला टीम ने साल 2024 का अंत काफी शानदार तरीके से करते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू मैदान पर खेली गई वनडे सीरीज को अपने नाम किया था। वहीं अब टीम इंडिया नए साल का आगाज आयरलैंड के खिलाफ 10 जनवरी से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के साथ करेगी, जिसमें इस सीरीज के तीनों ही मुकाबले राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट संघ के मैदान पर खेले जाएंगे। भारतीय महिला टीम के लिए इस सीरीज में कप्तानी की जिम्मेदारी अनुभवी स्टार ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना संभालेंगी।

 

राजकोट की पिच बल्लेबाजी के लिए है काफी मुफीद

सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के मैदान पर खेले जाने वाले इस वनडे सीरीज के पहले मुकाबले के लिए पिच को लेकर बात की जाए तो उसमें यहां की पिच अब लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट में बल्लेबाजी के लिए काफी मुफीद मानी जाती है, जिसमें रन बनाना काफी आसान रहा है। वनडे में दोनों पारियों में पिच से एक जैसा ही उछाल देखने को मिलता है ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला ले सकती है ताकि टारगेट का आसानी से पीछा किया जा सके। यहां पर पहले बल्लेबाजी करते हुए वनडे में पहली पारी का औसत स्कोर 320 से लेकर 325 रनों के बीच देखने को मिला है। यहां पर अब तक खेले गए 4 मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने ही मुकाबले को अपने नाम किया है, तो ऐसे में दोनों टीमों के लिए टॉस काफी अहम रहने वाला है।

हरमनप्रीत कौर को इस सीरीज के लिए दिया गया आराम

आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज को लेकर भारतीय महिला स्क्वाड को लेकर बात की जाए तो हरमनप्रीत कौर और अनुभवी तेज गेंदबाज रेनुका सिंह को चयनकर्ताओं ने आराम देने का फैसला किया है। वहीं कप्तानी जहां मंधाना संभालेंगी तो टीम में राघवी बिष्ट और सायली सटघारे को शामिल किया गया है। आयरलैंड महिला टीम के लिए इस वनडे सीरीज में कप्तानी की जिम्मेदारी गैबी लुईस संभालेंगी।

यहां पर देख सकते फैंस वनडे सीरीज के मुकाबलों का सीधा प्रसारण

भारत और आयरलैंड महिला टीम के बीच होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज का सीधा प्रसारण फैंस स्पोर्ट्स 18 के चैनल पर देख सकते हैं। इसके अलावा मैचों की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप पर होगी। इस वनडे सीरीज के तीनों मुकाबलों की शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजे से हो जाएगी।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क