Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

IND vs BAN: विराट कोहली के पास एक महान रिकॉर्ड बनाने का अवसर, बांग्लादेश की टीम लक्ष्य पर होगी

Follow

Published on: 16-09-2024

IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 19 सितंबर से हो रही है। सीरीज के पहले मुकाबले के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। भारतीय टीम इस सीरीज के लिए चेन्नई में अपनी तैयारियों को मजबूत कर रही है। वहीं बांग्लादेश की टीम इस सीरीज के लिए 15 सितंबर को चेन्नई पहुंच गई है। इसी बीच टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली एक महारिकॉर्ड के बेहद करीब हैं। वह इस सीरीज के पहले मुकाबले में इस रिकॉर्ड को हासिल करना चाहेंगे। इसके लिए उन्हें सिर्फ कुछ ही रनों की जरूरत है।

इस रिकॉर्ड के बेहद करीब विराट कोहली

बांग्लादेश के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के दौरान विराट कोहली अगर सिर्फ 58 रन बना लेते हैं तो वह एक खास लिस्ट का हिस्सा बन जाएंगे। दरअसल इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके नाम 26942 रन दर्ज हैं। विराट 58 रन बनाते ही 27000 रन के आंकड़े को छू लेंगे। विराट कोहली ऐसा करने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन जाएंगे। इससे पहले भारत के सचिन तेंदुलकर, श्रीलंका के कुमार संगाकारा और ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 27000 रन के आंकड़े को छूआ है।

विराट कोहली पहले टेस्ट मैच के लिए चेन्नई में जमकर मेहनत कर रहे हैं। विराट कोहली अगर अगले मुकाबले में 58 रन बना लेते हैं तो वह सिर्फ 592 पारियों में 27000 रन पूरे कर लेंगे। यह किसी भी बल्लेबाज द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 27000 रन होंगे। यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन तेंदुलकर ने 623 पारियों में 27000 रन पूरे किए थे।

टीम इंडिया में विराट की वापसी

विराट कोहली लंबे समय के बाद टेस्ट जर्सी में खेलते हुए नजर आएंगे। वह इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज के दौरान टीम का हिस्सा नहीं थे। विराट कोहली ने आखिरी टेस्ट मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ जनवरी में खेला था। वह 8 महीनों के बाद टेस्ट मैच खेलेंगे। फैंस को उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद है। विराट कोहली का चेन्नई में रिकॉर्ड काफी कमाल का रहा है। चेन्नई में उन्होंने 4 मैचों में 44.50 की औसत से 267 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर चेन्नई में 107 रनों का है।

 

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क