Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

JAMSHEDPUR : दुर्गापूजा के मद्देनजर उपायुक्त ने स्वर्णरेखा एवं खरकई नदी के विभिन्न घाटों का किया निरीक्षण

Follow

Published on: 18-09-2025

दुर्गापूजा के मद्देनजर उपायुक्त ने स्वर्णरेखा एवं खरकई नदी के विभिन्न घाटों का किया निरीक्षण, प्रतिमा विसर्जन को लेकर घाटों में आवश्यक तैयारियों को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जमशेदपुर (झारखंड)। दुर्गापूजा प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने शहर क्षेत्र में स्वर्णरेखा एवं खरकई नदी के विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान सिटी एसपी श्री कुमार शिवाशीष, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री भगीरथ प्रसाद व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

निरीक्षण के क्रम में भोजपुर घाट, सुवर्णरेखा घाट, पांडेय घाट, नया पुल घाट, दोमुहानी घाट, सती घाट, सब स्टेशन घाट, बेली बोधनवाला घाट तथा बड़ौदा घाट का स्थल निरीक्षण कर प्रशासनिक इंतजामों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने नगर निकाय एवं जुस्को प्रतिनिधियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि विसर्जन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु घाटों तक जाने वाले पहुंच पथों का मरम्मतीकरण, घाट पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, तथा सुरक्षा मानकों की समय पर पूर्ति सुनिश्चित की जाए।

उपायुक्त द्वारा घाटों पर बैरिकेडिंग करने का निर्देश दिया गया ताकि किसी भी प्रकार के दुर्घटना की संभावना को न्यूनतम किया जा सके। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने गोताखोर एवं आपदा प्रबंधन टीमों को विसर्जन के दौरान अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि जिला प्रशासन द्वारा विसर्जन के समय विधि-व्यवस्था की स्थिति पर सतत निगरानी रखी जाएगी। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।

संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि विसर्जन के दौरान सभी सुरक्षा उपायों को मूर्त रूप दिया जाए और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। विसर्जन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी, साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस की भी विशेष भूमिका होगी।

मौके पर उप नगर आयुक्त जेएनएसी श्री कृष्ण कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री धनंजय, एसडीएम धालभूम श्री चंद्रजीत सिंह, बीडीओ जमशेदपुर सदर श्री सुमित प्रकाश तथा अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क