Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

चीन ने ताइवान पर हमले की तैयारी की वीडियो में “युद्ध के लिए तैयार” की आवाज दी सुनाई

Follow

Published on: 14-10-2024

ताइपे: चीन ने क्या वाकई ताइवान पर हमले की तैयारी शुरू कर दी है। यह बात हम नहीं कह रहे, बल्कि यह दावा खुद ताइवान की तरफ से चीनी सेना के एक वीडियो के आधार पर किया गया है। ताइवान ने रविवार को अपने क्षेत्र में चीनी विमान वाहकों का एक समूह द्वीप के दक्षिण की ओर जाने की सूचना दी। ताइवान के अनुसार चीन की सेना ने एक वीडियो जारी कर ताइपे में नए दौर की संभावना के बारे में चिंताओं के बीच कहा वह “लड़ाई के लिए तैयार” है। इससे ताइवान के खेमे में खलबली मच गई है।

बता दें कि लोकतांत्रिक रूप से शासित ताइवान को चीन अपने क्षेत्र के रूप में देखता है। वह ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते को “अलगाववादी” के रूप में देखता है और उनको नापसंद करता है। इसके अलावा चीनी सेना नियमित रूप से इस द्वीप देश के आसपास डेरा जमाए रखती है। इससे दोनों देशों में तनाव लगातार कायम रहता है। पिछले हफ्ते राष्ट्रीय दिवस पर अपने मुख्य भाषण में लाई चिंग-ते ने कहा था कि पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना (पीएलए) को ताइवान का प्रतिनिधित्व करने का कोई अधिकार नहीं है। हां इतना जरूर है कि यह द्वीप जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए बीजिंग के साथ दृढ़ संकल्प और सौहार्दपूर्ण तरीके से काम करने को तैयार है। ताइवानी राष्ट्रपति के इस बयान के बाद चीन बौखला गया था।

चीनी वाहकों के समूह से ताइवान में खलबली

ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि लियाओनिंग वाहक के नेतृत्व में चीनी नौसेना के एक समूह ने दक्षिण चीन सागर और प्रशांत महासागर को आपस में जोड़ने वाले बाशी चैनल के पास पानी में प्रवेश किया था। यह क्षेत्र ताइवान को फिलीपींस से अलग करता है। इसमें कहा गया है कि चीनी वाहक समूह के पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में प्रवेश करने की आशंका है। मंत्रालय ने विस्तार से बताए बिना कहा कि उसके सशस्त्र बल घटनाक्रम पर कड़ी नजर रख रहे हैं और प्रतिक्रिया के लिए उचित सतर्कता बरत रहे हैं”।

युद्ध के हालात पैदा कर सकता है चीन

ताइवान में सुरक्षा सूत्रों ने लाई के संबोधन से पहले कहा था कि उनका भाषण चीन को युद्ध के नए खेल खेलने के लिए बढ़ावा दे सकता है। रविवार को ताइवान क्षेत्र की जिम्मेदारी संभालने वाले पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की ईस्टर्न थिएटर कमांड ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर “जंग से पहले पूरी तरह से तैयार और समय का इंतजार” शीर्षक से एक प्रचार वीडियो डाला है। इसमें लड़ाकू जेट और युद्धपोतों को एक साथ काम करते हुए, मोबाइल मिसाइल लांचर को आसमान में तैरते हुए और जमीन से लेकर हवा तक में मार कर सकने वाले वाहनों को दिखाया गया है। इससे पहले भी चीन ने ताइवान को अपने नियंत्रण में लाने के लिए बल प्रयोग से इनकार नहीं किया है।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क