Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

फाइनल मैच में यूपी पुलिस की टीम ने वाराणसी की टीम को छः अंको के अंतर से पराजित कर ट्राफी की अपने नाम

Follow

Published on: 25-12-2024

उत्तर प्रदेश। 51 वीं यूपी सीनियर महिला स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप के अंतिम दिन बुधवार को सहतवार बड़ा पोखरा मैदान पर खेले गये फाइनल मैच में यूपी पुलिस की टीम ने वाराणसी की टीम को छः अंको के अंतर से पराजित कर ट्राफी जीत लिया।

यूपी कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष विशाल सिंह व सपा नेता अवलेश सिंह ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्राफी व पुरस्कार प्रदान किया। यूपी पुलिस व वाराणसी के बीच हुए संघर्ष पूर्ण मुकाबले में यूपी पुलिस ने 25 व वाराणसी ने 19 अंक प्राप्त किया। मध्यान्तर से पूर्व भी यूपी पुलिस 15 व वाराणसी ने 9 अंक प्राप्त किया।

यूपी पुलिस की कैप्टन शिवानी ने बेहतरीन खेल का प्रर्दशन करते हुए 10 अंक बटोरा। वाराणसी की कैप्टन संतरा पटेल ने भी अच्छा खेलते हुए अपनी टीम के लिए 8 अंक बटोरा। इसके पूर्व यूपी पुलिस व मुजफ्फरनगर के बीच हुए सेमीफाइनल मुकाबले में यूपी पुलिस ने 24 – 20 के स्कोर से मैच जीत लिया। वाराणसी व पूर्वोत्तर रेलवे के बीच हुए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में वाराणसी ने 24 – 22 के स्कोर से मैच जीत लिया।

चेयरमैन सरिता सिंह व नीरज सिंह गुड्डू ने विशाल सिंह व अन्य अतिथियों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान यूपी कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव राजेश सिंह, कप्तान उपाध्याय, प्रधान प्रभुनाथ गुप्ता, प्रधान शैलेश पासवान, प्रधान प्रेम प्रकाश, प्रधान रंजय सिंह ,प्रधान पंकज पासवान ,प्रधान विमल राजभर, जिला पंचायत सदस्य रमेश वर्मा, डा शंभू नाथ सिंह ,हीरालाल वर्मा ,राजेश्वर सिंह आनंद सिंह रंजीत वर्मा ,विनय गुप्ता ,ध्रुव सिंह ,समर बहादुर सिंह, बड़े बाबू सुरेश प्रसाद, बजरंगी सिंह ,सहबान अंसारी ,प्रशांत सरोज ,रूद्रेश इत्यादि रहे ।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क