Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

सरोजनीनगर में महिला चौपाल: डॉ. राजेश्वर सिंह ने मोदी-योगी संकल्पों संग नारी सशक्तिकरण का दिया संदेश

Published on: 16-09-2025
  • महिला चौपाल में महिलाओं ने लिया संकल्प: नारी शक्ति बनेगी विकसित भारत की धुरी
  • मोदी-योगी के विज़न को आगे बढ़ा रहे विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह

शकील अहमद

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर शुरू हुए “सेवा पखवाड़ा” के तहत सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के आशियाना स्थित कार्यालय में मंगलवार को महिला चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएँ शामिल हुईं और “नारी शक्ति बनेगी विकसित भारत की धुरी” का संकल्प दोहराया।

महिला चौपाल में वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला सशक्तिकरण को नीति और नेतृत्व दोनों का केंद्र बनाया है। उज्ज्वला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मातृत्व वंदना योजना और महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने वाली योजनाएँ इस दिशा में मील का पत्थर साबित हुई हैं।

डॉ. राजेश्वर सिंह का महिला सशक्तिकरण मॉडल

सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया कि महिलाओं के विकास के लिए 1700 से अधिक सिलाई मशीनें वितरित की गईं, 162 ताराशक्ति केंद्रों की स्थापना की गई, 33 कॉलेजों में डिजिटल लाइब्रेरी और 31 कॉलेजों में स्मार्ट पैनल बोर्ड स्थापित कराए गए। इसके साथ ही 86 गर्ल्स यूथ क्लबों का गठन और खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया।

कार्यक्रम में महिलाओं की रही खास भागीदारी

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा उत्तर प्रदेश कार्यालय की मंत्री रमा सिंह रहीं। इस अवसर पर महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष सीता नेगी, विधानसभा प्रभारी रश्मि सिंह, मीडिया प्रभारी सुधा सिंह, पार्षद निर्मला सिंह, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष नीता दीक्षित सहित कई प्रतिष्ठित महिलाएँ उपस्थित रहीं।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क