Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

मुहर्रम पर्व में विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर उपायुक्त एवं एसएसपी ने किया क्षेत्र भ्रमण

Follow

Published on: 06-07-2025

जमशेदपुर (झारखंड)। मुहर्रम पर्व को लेकर जिला प्रशासन द्वारा पूरी सतर्कता बरती जा रही है। इसी क्रम में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडेय ने साकची स्थित कंपोजिट कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया एवं सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से प्रमुख चौक-चौराहों तथा संवेदनशील स्थलों की स्थिति का जायजा लिया। मौके पर सिटी एसपी श्री कुमार शिवाशीष सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसके पश्चात वरीय अधिकारियों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर अखाड़ा जुलूस स्थलों की विधि-व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान मौके पर तैनात प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों को सतर्क रहते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही आमजन से आपसी भाईचारे, प्रेम और शांति के साथ पर्व मनाने की अपील की।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने जुलूस मार्ग पर तैनात मेडिकल टीम, स्वयंसेवकों एवं अन्य सहयोगी कर्मियों को आवश्यक सतर्कता बरतने का निर्देश दिया ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी रूप से निपटा जा सके।

अधिकारियों ने निर्देशित किया कि सभी संबंधित विभाग जिला नियंत्रण कक्ष से निरंतर संपर्क में रहें तथा किसी भी प्रकार की सूचना पर त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करें।

उपायुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर जिला प्रशासन की विशेष निगरानी है। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने या अफवाह फैलाने वाली किसी भी पोस्ट पर त्वरित एवं सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में संबंधित व्यक्ति की पहचान कर विधिसम्मत दंड सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या भड़काऊ गतिविधि में लिप्त न हों, अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी ।

इस अवसर पर नगर निगम, पुलिस प्रशासन, शांति समिति सदस्य, दंडाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क