Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

इजरायल में आतंकी हमला! बस स्टेशन पर अंधाधुंध हुई फायरिंग , एक महिला की मौत, 10 अन्य घायल

Follow

Published on: 07-10-2024

बेर्शेबा: इजरायल के बर्शेबा इलाके में रविवार को एक आतंकी हमला हुआ। इस आतंकी हमले में एक महिला की मौत हो गई है, जबकि करीब 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं। रविवार की दोहपर अचानक से बर्शेबा स्टेशन पर गोलीबारी हुई। फिलहाल घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमला करने वाले आतंकी की पहचान बेदोइन समुदाय के एक इजरायली नागरिक के रूप में हुई है। बता दें कि एक हफ्ते में ये दूसरी बार इजरायल पर आतंकी हमला किया गया है। आतंकी ने बस स्टेशन पर बंदुक से अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी।

हमलावर को किया गया ढेर

द टाइम्स ऑफ इजरायल ने पुलिस के हवाले से बताया कि संदिग्ध हमलावर को सुरक्षा बलों मार गिराया है। मैगन डेविड एडोम एम्बुलेंस सेवा के मुताबिक, बर्शेबा में आतंकी हमले के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में लाया गया है। वहीं डॉक्टर्स का कहना है कि हमारे पास गंभीर घायल अवस्था में लोगों को लागा गया था। घायलों में एक 25 वर्षीय महिला भी शामिल थी। महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बाकी लोगों का इलाज किया जा रहा है। फिलहाल घटनास्थल पर भारी मात्रा में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। इसके साथ ही पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

पिछले सप्ताह भी हुई थी फायरिंग

बता दें कि पिछले सप्ताह तेल अवीव में भी एक आतंकी हमला हुआ था। यहां भी संदिग्ध आतंकवादियों की ओर से गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया। इस घटना में गोली लगने से कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई थी। इस दौरान टीवी फ़ुटेज में बंदूकधारियों को एक लाइट रेलवे स्टेशन पर उतरते और गोलीबारी करते हुए देखा गया। इजरायल की एमडीए एम्बुलेंस सेवा ने कहा कि उसे शाम 7 बजे के करीब गोलीबारी में लोगों के घायल होने की सूचना मिली थी। कई घायल लोगों को मौके पर ही इलाज दिया गया। इनमें से कुछ लोग बेहोश भी थे। 

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क