Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

डीएम कार्यालय के सामने अनशन पर नव युवक, जमीन पर हो रहा अवैध कब्जा साहब!

Published on: 31-01-2025
  • क्या गरीबों की जमीनों पर इसी तरह होता रहेगा कब्जा, मूकदर्शक क्यों बना प्रशासन पुलिस, लेखपाल! 

एसके सोनी

रायबरेली। जनपद में अवैध कब्जा रुकने का नाम नहीं ले रहे, रसूखदार गरीबों की जमीन पर कब्जा करने में तनिक भी हिचकिचाते नहीं क्यों कि आज कल जिसका सिस्टम मजबूत, वह कुछ भी कर सकता है। सरकारी जमीनों पर आदेशों के बावजूद खेती की जा रही है, एक ऐसे ही सिस्टम के तहत एक गरीब की भूमिधरी जमीन पर जबरन कब्जाकर निर्माण कराने का आरोप लगाते हुए एक नव युवक अपनी वृद्ध मां के लिए अनशन पर बैठकर डीएम से न्याय मांग रहा है।

डीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया गया कि पीड़िता प्रेमा एक गरीब वृद्ध महिला है। पीड़िता के पति भूमि गाटा सं 560 निवासी अनरुद्धपुर थाना भदोखर रायबरेली के 1/4 भाग के हिरसेदार थे जिनकी मृत्यु हो गई है, पीड़िता उनकी वैध वारिश है।पीड़िता के हिस्से की जमीन अरसा पूर्व बंटवारे में अलग कर दी गई थी जिसमें वह काबिज है। पीड़िता की उसी भूमि और अंश पर घनश्याम उर्फ निहाल उक्त गांव निवासी जबरन कब्जा कर पक्का मकान निर्माण कर रहे है।

पीड़िता कई बार न्याय मांग चुकी है। लेकिन निर्माण कार्य रोका नहीं जा रहा है। न्या न मिलने पर पीड़ित परिवार निर्माण कार्य रोकने व अपनी जमीन पर कब्जा वापस पाने के लिए अब जिला अधिकारी की चौखट के सामने अनशन पर बैठ गया, उसका कहना है कि अगर न्याय नहीं मिला तो इसी तरह अनशन जारी रहेगा। पीड़ित कई दिन से अनशन पर है, अब देखना यह है कि पीड़ित परिवार को कब न्याय मिलता है यह तो समय ही तय करेगा।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क