Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी

Published on: 26-01-2025
  • उद्यान मंत्री ने पुलिसकर्मियों को मेडल व प्रशिस्त पत्र देकर किया सम्मानित

रायबरेली। पुलिस लाइन में 76 वें गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात विभाग उ0प्र0 सरकार दिनेश प्रताप सिंह ने तिरंगा फहराकर ध्वजारोहण किया एवं गणतंत्र दिवस परेड मार्च पास्ट की सलामी ली तथा पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा परेड को शपथ ग्रहण कराया गया। मंत्री व पुलिस अधीक्षक ने परेड का निरीक्षण किया। सराहनीय सेवा सम्मान के लिए कई पुलिस कर्मियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

      इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा अतिथिगणों का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि 26 जनवरी गणतन्त्र दिवस राष्ट्रीय पर्व, गौरव व सम्मान का पर्व है जो हमें न्याय, समता, स्वतन्त्रता तथा बन्धुत्व तथा देश व समाज को राष्ट्रीय एकता, अखण्डता, मजबूती प्रदान करने के साथ ही विकास, उन्नति, प्रगति, समृद्धि की राह पर चलते हुए संकल्पों को भी याद दिलाता है। हमें विश्व के सबसे बड़े लोकतान्त्रिक देश होने का गर्व है।

देश का गणतन्त्र बड़ी मुश्किल कठिनाईयों ज्ञात और अज्ञात देश भक्तों के बलिदान, कुर्वानी तथा गाथाओं के पश्चात मिला है। जिससे सभी परिचित है। देश की आजादी की अक्षुण्णता को हम सभी को बनाये रखना है। देश ने हमें महत्वपूर्ण धरोहर दी है वह फले फूले बेहतर दिशा में हो गणतंत्र को हमें अपने कार्यो से बहुत खूबसूरत बनाना है और इस खूबसूरती को लेकर आगे चलना भी है।

राष्ट्र के सामाजिक, आर्थिक समाज की चिन्तन व सोच भी निरन्तर परिवर्तित हो रही है। भारत एक युवा राष्ट्र है और हमारे विकास के केंद्र में युवा वर्ग है जिनकी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग कर हम निरंतर विकास की ओर अग्रसर हैं। आजादी का असली अर्थ जोश, और कुछ कर गुजरने की इच्छा रखते हुए कार्य करना है।

जनपद, प्रदेश व देश के अनेक ज्ञात, अज्ञात स्वतन्त्रता सेनानियों व महापुरुषों को याद करते हुए कहा कि महान पुरुषों की कुंर्बानियां, त्याग, बलिदान, प्रेरणा तथा रचनात्मक, सकारात्मक कार्यो से देश व समाज प्रगति की ओर बढ़ रहा है जिसे निरन्तर बनाये रखना है।

      स्कूल के बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए देश भक्ति के गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अवलोकन किया गया और सराहा गया।

कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश राज कुमार सिंह, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन)सिद्धार्थ, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा 0) अमृता सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा, नगर मजिस्ट्रेट राम अवतार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी नवीन चंद्रा सहित सहित बड़ी संख्या में अधिकारी व समाजसेवी तथा पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क