Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

लखनऊ कमिश्नरी कार्यालय में होली मिलन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Published on: 29-03-2024
  • लखनऊ कमिश्नर सहित अन्य अपर पुलिस पदाधिकारी सहित पत्रकार बंधु हुए शामिल

शकील अहमद

लखनऊ। राजधानी लखनऊ पुलिस कमिश्नर कैंप कार्यालय पर दिन गुरुवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मीडिया बंधुओं को सादर आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस आयुक्त एसबी शिरोडकर सहित अन्य पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम कि शुरूआत मीडिया बंधुओं को चंदन का टीका लगाकर पुलिस आयुक्त द्वारा किया गया।

इस कार्यक्रम में पत्रकार जगत के दिग्गज भी शामिल हुए। सभी लोगों ने एक दूसरे पर फूलों की बारिश कर होली मिलन कार्यक्रम को सफल बनाया। पुलिस आयुक्त द्वारा सभी पत्रकार बंधुओं को गुजियां खिलायी गयी। उन्होंने पत्रकार बंधुओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि लखनऊ वासियों को और जागरूक करने की जरूरत है। हर व्यक्ति पुलिस से सम्मान पाना चाहता है लेकिन वह नियमों का पालन सही तरीके से नहीं करना चाहता है।

उसे लगता है कि उसकी सान में कमी आ जायेगी। जनता जितनी ही जागरूक होगी अपराध उतना ही कम होगा। अगर यातायात नियमों का पालन सही तरीके से किया जाये तो जाम से निजात मिलेगी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जेसीपी क्राइम आकाश कुल्हारी जेसीपी एलओ उपेन्द्र कुमार अग्रवाल डीसीपी पूर्वी प्रबल प्रताप सिंह डीसीपी सेंट्रल रवीना त्यागी डीसीपी साउथ तेज स्वरूप सिंह डीसीपी उत्तरी अभिजीत आर शंकर,डीसीपी यातायात सलमानताज पाटिल, एडीसीपी शशांक सिंह, एडीसीपी मनीषा सिंह, एडीसीपी अमित कुमावत, सहित मीडिया सेल प्रभारी नागेन्द्र उपाध्याय मौजूद है। वहीं पत्रकार बंधुओं में वरिष्ठ पत्रकार संतोष उपाध्याय , वरिष्ठ त्रकार धर्मेन्द्र तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार अनूप कुमार, वरिष्ठ पत्रकार संजय त्रिपाठी ,वरिष्ठ पत्रकार उमेश मिश्रा, पत्रकार रवि शंकर, पत्रकार विनीत कुमार, पत्रकार सुनील रैदास, पत्रकार उमेश मिश्रा, पत्रकार शैलेन्द्र ,पत्रकार दीपक सिंह, पत्रकार वेद प्रकाश तिवारी ,पत्रकार सफीक, पत्रकार सुल्तान सहित तमाम सम्मानित पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क