Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा जिलाअस्पताल रेफर

Published on: 03-06-2025

रायबरेली। रायबरेली में तेज रफ्तार का कहर जारी है, ट्रक डंपर से हो रहे सड़क हादसों से प्रतिदिन कोई ना कोई काल के गाल में समाता जा रहा है। ऐसे ही एक सड़क हादसे में दो बाइक सवारों को डंपर ने अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई वही दूसरा गंभीर अवस्था में घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

आपको बता दें कि रायबरेली के खीरों थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार समय लगभग 2 बजे खीरों कस्बे के शास्त्री नगर ब्लॉक के बगल में एक ट्रक डंपर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें क्षेत्र के बाइक सवार 26 वर्षीय दीपांशु पुत्र जगत बहादुर सिंह निवासी रनापुर पहरौली की मौके पर मौत हो गई वही दूसरा बाइक सवार शिवाकांत मिश्रा पुत्र नमो शंकर मिश्रा रनापुर पहरौली गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को देखने के लिए स्थानीय व राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई वही ट्रक डंपर को पकड़ लिया गया।

मौके पर स्थानीय लोगों ने परिजनों व पुलिस को सूचना देते हुए आनंन फानन में दोनों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टर राहुल घोष द्वारा दीपांशु को मृत घोषित कर दिया वहीं दूसरे युवक शिवाकांत मिश्रा को प्राथमिक उपचार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य खीरों से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं सूचना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

क्या कहते है थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह

खीरों एसएचओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने ड्राइवर सहित ट्रक डंपर को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क