Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

‘हिज़बुल्लाह कमजोर, नसरल्लाह के उत्तराधिकारी की मौत,इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू का बयान

Follow

Published on: 09-10-2024

Israel Hezbollah War: इजरायल की सेना लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर भीषण हमले कर रही है। अब तक लेबनान में इजरायल की ओर से की गई सैन्य कार्रवाई में हिजबुल्लाह को भारी नुकसान पहुंचा है। इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि इजरायली बलों ने हिजबुल्लाह के मारे जा चुके चीफ हसन नसरल्लाह के उत्तराधिकारी को भी खत्म कर दिया है।

पीएम नेतन्याहू ने जारी किया वीडियो संदेश

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पहले से रिकॉर्ड किए गए वीडियो संदेश में कहा कि हमने हिजबुल्लाह की क्षमताओं को कम कर दिया है। हमने हजारों आतंकवादियों को मार गिराया है, जिनमें खुद हसन नसरल्लाह, उनके उत्तराधिकारी भी शामिल थे। वीडियो संदेश में नेतन्याहू ने लेबनान के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वो खुद को हिजबुल्लाह से मुक्त करें। उन्होंने यह भी कहा कि इजरायल को अपनी रक्षा करने का अधिकार है।

‘कमजोर है हिजबुल्लाह’ 

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि हिजबुल्लाह इस समय कमजोर है। उन्होंने लेबनान के लोगों से बदलाव के अवसर का लाभ उठाने की अपील भी की। नेतन्याहू ने कहा कि अब आप अपने देश को वापस ले सकते हैं और इसे शांति और समृद्धि के रास्ते पर लौटा सकते हैं।

इजरायल को थी जानकारी

नेतन्याहू से पहले रक्षामंत्री योव गैलेंट ने भी हाशेम सफीदीन की मौत का दावा किया था। उन्होंने लेबनान की राजधानी बेरूत में पिछले हफ्ते हुई एयरस्ट्राइक के दौरान सफीदीन की मौत होने की बात कही। इजरायली सैन्य प्रवक्ता डेनियल हगारी ने कहा कि इजरायल को पता था कि सफीदीन हिजबुल्लाह के खुफिया मुख्यालय में था, जब लड़ाकू विमानों ने उस पर बमबारी की थी।

 

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क