Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

इज़राइली हमले में मारा गया हिजबुल्लाह कमांडर राशिद सकाफी

Follow

Published on: 05-10-2024
 

बेरूत: इजरायली सेना लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ जमीनी अभियान शुरू करते समय अपने एक कमांडर समेत 8 सैनिकों की मौत से सदमे में है। पिछले 24 घंटों में इजरायल ने हवाई हमलों में हिजबुल्लाह और हमास के कई कमांडरों को मार गिराया है. नवीनतम हमले में, आईडीएफ ने सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर, 3 अक्टूबर को बेरूत में हिजबुल्लाह की संचार इकाई के कमांडर मोहम्मद राशिद सकाफ़ी को मार डाला।

आईडीएफ ने कहा कि सकाफी एक वरिष्ठ हिजबुल्लाह आतंकवादी था जो 2000 से संचार इकाई का प्रभारी था। सकाफी ने सभी हिजबुल्लाह इकाइयों के बीच संचार क्षमताओं को विकसित करने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए थे। ऐसे में उसका मारा जाना इजरायली सेना के लिए बड़ी कामयाबी है.

इजराइल लेबनान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहा है

ईरान के 180 मिसाइल हमले के जवाब में इजराइल हिजबुल्लाह और हमास पर ताबड़तोड़ हमले कर रहा है. सकाफ़ी से पहले पिछले 24 घंटों में इसराइल ने हमास प्रमुख ज़ही यासिर अब्द अल-रज़ेक औफ़ी को भी मारने का दावा किया है. रॉयटर्स ने एक रिपोर्टर के हवाले से बताया कि इजरायली हमले में हिजबुल्लाह के वरिष्ठ अधिकारी हाशिम सैफीदीन को भी निशाना बनाया गया. इस बीच हिजबुल्लाह ने इजरायली सेना के 17 अधिकारियों और सैनिकों को मारने का भी दावा किया है. इजराइली सेना ने शुक्रवार को कहा कि उसने वेस्ट बैंक के तुलकार्म पर हमले में हमास नेटवर्क के प्रमुख को मार गिराया है. सेना ने एक बयान में हमास आतंकवादी की पहचान ज़ही यासर अब्द अल-रज़ेक औफ़ी के रूप में की है।

 

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क