Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

स्वास्थ्य सुझाव: सर्दियों में पानी कम पीने से डिहाइड्रेशन हो सकता है, और शरीर में ऐसे लक्षण नजर आने लगते हैं।

Published on: 23-01-2025

सर्दियों के मौसम में डिहाइड्रेशन होना एक गंभीर समस्या होती है। सर्दियों में पसीने की मात्रा भले ही कम होती है, लेकिन डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। शरीर में पानी की कमी होने पर कई जरूरी प्रक्रियाएं प्रभावित होने लगती हैं। इसलिए सर्दियों में भी पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करना चाहिए। हमेशा शरीर हाइड्रेटेड रहने की कोशिश करें। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, शरीर को अपनी सभी प्रक्रियाएं सही रूप से करने के लिए पानी की जरूरत होती है। ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप यह पता लगा सकते हैं कि कहीं आपके शरीर में तो पानी की कमी नहीं है। क्योंकि ठंड में प्यास कम लगती है और हम हाइड्रेशन पर भी ज्यादा ध्यान नहीं दे पाते हैं।
थकावट और कमजोरी लगना
शरीर में पानी की कमी होने पर थकावट और कमजोरी होना आम बात है। सर्दियों में अगर आप अधिक कमजोर या फिर थका हुआ महसूस कर रहे हैं, तो इसके पीछे का कारण डिहाइड्रेशन हो सकता है। कोशिकाओं और अंगों को सही तरीके से कार्य करने के लिए पानी की जरूरत होती है। अगर पानी की कमी हो, तो सेल्स अपना काम ठीक से नहीं कर पाती हैं। वहीं शरीर का एनर्जी लेवल भी कम हो जाता है। इसकी वजह से थकान और कमजोरी का एहसास होता है। अगर आपको भी ऐसे ही लक्षण नजर आते हैं, तो यह सुनिश्चित करें कि शरीर में कहीं पानी की कमी तो नहीं है।
स्किन में रूखापन
पानी की कमी का सबसे बड़ा संकेत स्किन में रूखापन होना है। जब शरीर में हाइड्रेशन की कमी हो जाती है, तो स्किन की नमी भी कम होने लगती है। इसकी वजह से स्किन में सूखापन और खिंचाव महसूस होने लगता है। सर्दियों में हवा ड्राई होती है, जिससे ड्राइनेस की समस्या अधिक बढ़ सकती है। शरीर में पानी की कमी होने पर ब्लड फ्लो पर भी इसका असर पड़ता है। पानी की कमी से स्किन मुरझाई हुई नजर आने लगती है।
मुंह सूखना
डिहाइड्रेशन होने की वजह से मुंह और आंखों में सूखापन लगता है। मुंह सूखना शरीर में पानी की कमी का संकेत है। शरीर में पानी की कमी होने पर आंसू बनने की प्रक्रिया पर बुरा असर पड़ता है और आंखें सूखी-सूखी नजर आती है। सर्दियों में यह समस्या अधिक होती है, क्योंकि इस मौसम में लोग कम पानी पीते हैं और एटमॉस्फेयर में भी कम नमी होती है। बता दें कि मुंह सूखने की वजह से ताजगी का एहसास नहीं होता है।
पेट की समस्याएं
शरीर में पानी की कमी होने पर पेट से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। इससे हमारा डाइजेशन स्लो हो जाता है और कब्ज की समस्या हो सकती है। सर्दी के मौसम में अक्सर लोग कम पानी पीते हैं और आंतों में पानी की कमी होने पर मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है। गैस, अपच और कब्ज की समस्याएं पैदा हो सकती है। यह वेट बढ़ने का भी कारण बन सकता है। ऐसे में शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा बनाए रखने के लिए बार-बार पानी पीना चाहिए और पाचन तंत्र को मजबूत बनाएं।
सिर में भारीपन और दर्द
सर्दियों के मौसम में अगर आपके सिर में भी दर्द होता है, तो यह भी डिहाइड्रेशन का एक लक्षण हो सकता है। शरीर में पानी की कमी होने पर ब्लड फ्लो और ब्रेन के फंक्शनिंग पर असर डालता है। जिसकी वजह से सिर दर्द की समस्या होती है। हमारी बॉडी सेल्स में पानी की कमी होने की वजह से हर अंग सही तरीके से कार्य नहीं कर पाता है। इस असुविधा की वजह से सिर दर्द की समस्या हो सकती है। सर्दी से बचने के लिए हम सभी गर्म कपड़े पहनते हैं। वहीं कम मात्रा में पानी पीने की वजह से नियमित रूप से सिर दर्द की समस्या हो सकती है।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क