Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

पूरी तरह पक्षपातपूर्ण है हैप्पीनेस इंडेक्स रिपोर्ट 2024 – डॉ. राजेश्वर सिंह

Published on: 24-03-2024
  • डॉ. राजेश्वर सिंह ने हैप्पीनेस इंडेक्स रिपोर्ट 2024 को दी चुनौती, कहा वैश्विक स्तर पर भारत की छवि को धूमिल करने का कुत्सित प्रयास
  • बीजेपी विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने आंकड़ों के साथ किया भारत और पाकिस्तान की स्थिति का विश्लेषण, कहा- अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियों द्वारा किया गया भारत का पक्षपातपूर्ण चित्रण निंदनीय

शकील अहमद

लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने हाल ही में जारी हुई ग्लोबल हैप्पीनेस इंडेक्स को चुनौती दी और इसे जारी करने वाली अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियों की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए भारत व पाकिस्तान के बीच असमानताओं पर आकंड़ों के माध्यम से ध्यान आकर्षित किया है। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर डॉ. सिंह ने अनेक तथ्यों पर प्रकाश डाला।

दोनों देशों के बीच आर्थिक विषमताओं पर चर्चा करते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि भारत की जीडीपी 3.39 ट्रिलियन डॉलर है जबकि पाकिस्तान की जीडीपी 376 बिलियन डॉलर है। हमारे देश की विदेशी मुद्रा भंडार 642 बिलियन डॉलर है लेकिन पाकिस्तान का मात्र 8 बिलियन डॉलर है। पाकिस्तान में मुद्रा स्फीति 23% है और भारत में 5.09% है।

भारत और पाकिस्तान के बीच सामाजिक अंतरों के बारे में आंकड़ों के माध्यम से डॉ. राजेश्वर​ सिंह ने बताया कि हमारे देश में साक्षरता दर 77% है जबकि पड़ोसी देश में यह 59% है। भारत की लाइफ एक्सपेक्टेंस 71 वर्ष है जबकि पाकिस्तान की 66.5 वर्ष है। गरीबी दर की बात करें तो भारत के ग्रामीण क्षेत्र में 11.6% और शहरी में 6.3% जबकि पाकिस्तान की गरीबी दर 40% है।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने दोनों देशों के बीच के अंतरों के बारे में जिक्र करते हुए कहा कि पाकिस्तान की स्थिति आतंकवाद के केंद्र के रूप में है, जो आईएसआईएस सहित 12 सबसे खतरनाक विदेशी आतंकवादी संगठनों को संरक्षण देता है। देश में अल्पसंख्यकों, विशेषकर हिंदुओं के विरुद्ध उच्च स्तर की धार्मिक हिंसा होती है। महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों की चिंताजनक दर, शारीरिक उत्पीड़न और बाल श्रम की लगातार घटनाओं की खबरें सामने आती रहती है। असुरक्षित पेयजल के कारण हर साल 2.5 लाख बच्चों की मौत हो जाती है।

भाजपा के विधायक डॉ. सिंह ने अपने एक्स में तथ्यों के माध्यम से दोनों देशों के बीच असमानताओं के बावजूद पाकिस्तान को भारत से ऊपर रैंकिंग देने के लिए वैश्विक प्रसन्नता सूचकांक की आलोचना की। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियों द्वारा पक्षपातपूर्ण चित्रण भारत की उल्लेखनीय वृद्धि और वैश्विक स्थिति को धूमिल करने का कुत्सित प्रयास किया गया है। डॉ. सिंह ने भारत की प्रगति और क्षमता को पहचानने में विफल रहने वाले इस पक्षपातपूर्ण आकंलन को चुनौती देने और नकारने की आवश्यकता का आग्रह किया।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क