Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री द्वारा कीलेश्वर स्पोर्ट्स कंपलेक्स का हुआ भव्य उद्घाटन।

अंकित पांडे 

बाराबंकी। महाभारत कालीन किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर का ऐतिहासिक आंगन रविवार को खेल भावना और उत्साह से गूंज उठा। यहां हरिशंकर शुक्ला एवं विष्णु शंकर शुक्ल द्वारा स्थापित किलेश्वर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का भव्य उद्घाटन प्रदेश सरकार के खाद एवं रसद राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने किया। रिबन काटने के साथ ही परिसर में खिलाड़ियों की तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी। वहीं कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बाल आयोग के सदस्य एवं दर्जा प्राप्त मंत्री श्यामजी त्रिपाठी तथा क्षेत्रीय विधायक दिनेश रावत मौजूद रहे। अतिथियों ने विभिन्न खेलों से जुड़े कोच, खिलाड़ियों और पूर्व खिलाड़ियों को मेडल, प्रतीक चिन्ह एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह के दौरान मैदान उत्साह से सराबोर रहा। साथ ही विधायक दिनेश रावत ने खिलाड़ियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए यहां नाइट प्रैक्टिस हेतु हाई मास्ट लाइट लगवाने की घोषणा की, जिसे खिलाड़ियों ने तालियों से स्वागत किया। आपको बता दें कि मुख्य अतिथि सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि “राजधानी से दूर स्थित हैदरगढ़ में इतना उत्कृष्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तैयार होना पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। खेल जीवन को अनुशासित और मजबूत बनाते हैं। अभिभावकों को चाहिए कि वे बच्चों को पढ़ाई के साथ उनकी अभिरुचि के अनुसार खेलों में आगे बढ़ने का अवसर दें।”

साथ ही विधायक ने कहा कि यह कॉम्प्लेक्स स्थानीय खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने का सुनहरा मंच बनेगा। वहीं कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र कुमार त्रिपाठी, अधिवक्ता तेज नारायण पांडे, नगर पंचायत अध्यक्ष आलोक तिवारी, मंडल अध्यक्ष मोहित मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, प्रधान अलगू सिंह, गौतम पाठक, वेद प्रकाश बाजपेई, अजय तिवारी नन्हे, लवकुश पांडे, राहुल दीक्षित, विजय हिंदुस्तानी, विकास पांडे विक्की सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क