Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

JAMSHEDPUR : योजनाओं की पारदर्शिता एवं जनसहभागिता को सशक्त बनाने हेतु Gram Sampati पोर्टल शुरू

Follow

Published on: 04-10-2025

ग्राम सम्पति (Gram Sampati) पोर्टल — योजनाओं की पारदर्शिता तथा जनसंपर्क हेतु नया डिजिटल पोर्टल

योजनाओं की पारदर्शिता एवं जनसहभागिता को सशक्त बनाने हेतु #Gram Sampati पोर्टल शुरू किया गया है, सभी नागरिक संरचना पर लगे QR कोड स्कैन कर योजना की जानकारी, प्रगति व अपनी प्रतिक्रिया साझा कर सकते हैं… उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम

जमशेदपुर (झारखंड)। उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की पहल पर पूर्वी सिंहभूम जिले में अब सभी विभागों के अंतर्गत चल रही योजनाओं की प्रगति और विवरण जनता के लिए शीघ्र, सटीक और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराये जाने के लिए Gram Sampati वेब-पोर्टल शुरू किया गया है।

इस पोर्टल का वेब पता है : https://jamshedpurgramsampati.in/ । पोर्टल का उद्देश्य कार्य-निष्पादन की वास्तविक स्थिति, जिम्मेदार निकायों की सूचना और लाभार्थियों को सीधे प्रतिक्रिया देने की सुविधा उपलब्ध कराना है।

Gram Sampati पोर्टल के माध्यम से न केवल योजनाओं की वास्तविक स्थिति का निरन्तर एवं विश्वसनीय रिकॉर्ड बन पाएगा, बल्कि जनता-आधारित फीडबैक से गुणवत्ता नियंत्रण और शिकायत निवारण में तेज़ी आयेगी। पोर्टल का उपयोग समीक्षात्मक बैठकें, निधि प्रवाह का निरीक्षण तथा अधिकारी स्तरीय निर्णयों के लिए भी किया जाएगा — जिससे योजना क्रियान्वयन में जवाबदेही और पारदर्शिता दोनों सुदृढ़ होंगी।

उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने बताया कि ग्राम संपत्ति पोर्टल से जनता को योजनाओं तक सीधा पहुंच और प्रतिक्रिया का अधिकार मिलेगा। यह पारदर्शिता एवं लोक-भागीदारी को मजबूती देगी तथा प्रशासनिक निगरानी को प्रभावी बनाएगी। उन्होने नागरिकों से अनुरोध है कि जब भी कोई नई/पूर्ण परियोजना के शिलापट पर लगे QR कोड को स्कैन करें तो प्रतिक्रिया व रेटिंग अवश्य दें, आपकी सूचनाएं सुधार और समयोचित कार्यवाही में निर्णायक भूमिका निभाएंगी।

पोर्टल के प्रमुख बिंदु :

ज़िला परिषद, भवन निर्माण, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, विशेष प्रमंडल इत्यादि जैसे क्रियान्वित करने वाले विभाग/एजेंसियाँ पोर्टल पर अपडेट डालेंगी। सभी अभियंत्रिकी (Engineering) विभागों को यूजर-आईडी एवं पासवर्ड उपलब्ध कराये गए हैं। प्रथम प्रविष्टि कार्यपालक अभियंता के यूजर-आईडी से की जाएगी, तथा क्षेत्रीय स्तर पर एई और जेई साइट पर जाकर निरन्तर प्रगति अपलोड करेंगे।

प्रत्येक संरचना पर QR कोड रहेगा। यह QR कोड योजनागत सभी विवरण दर्शायेगा और नागरिकों को उस परियोजना के बारे में रेटिंग, सुझाव व शिकायत दर्ज करने की सुविधा देगा जिससे विभाग को तत्काल सूचना प्राप्त होगी और आवश्यक कार्रवाई शुरू की जा सकेगी।

वर्तमान स्थिति (पोर्टल एंट्री)- कुल प्रविष्टियां: 1141- जिले में कुल संचालित योजनाएं- 468, पूर्ण योजनाएं- 673

पोर्टल पर अपलोड किये जाने वाले अनिवार्य विवरण निम्नवत हैं-

1. Implementing agency (क्रियान्वयन एजेंसी)
2. Funding agency (वित्त पोषक)
3. User agency (उपयोगकर्ता एजेंसी)
4. Agreement date (अनुबंध तिथि)
5. Agreement cost (अनुबंध राशि)
6. Asset Name (परियोजना का नाम)
7. Description (विवरण)
8. Asset type (परियोजना का प्रकार)
9. Estimated cost (अनुमानित लागत)
10. Estimated work start date (अनुमानित आरम्भ तिथि)
11. Estimated work duration (अनुमानित अवधि)
12. Work start date (कार्य प्रारम्भ तिथि)
13. Work completion date (समाप्ति तिथि)
14. Work status (कार्य स्थिति)
15. Work progress (कार्य प्रगति %)
16. Beneficiary (लाभार्थी)
17. Contractor Details (ठेकेदार का विवरण)
18. Geotagged Location of the asset (भौगोलिक टैग)
19. Address (Village, Gram Panchayat, Block) — (ग्राम, ग्राम पंचायत, प्रखंड)

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क