Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

हारेगा टीबी, जीतेगा भारत के संकल्प के साथ गोयल ग्रुप चला रहा है जागरूकता अभियान

Published on: 12-03-2025

दुर्गुकोंदल। टीबी जैसी जानलेवा बीमारी के प्रति जनजागरूकता अभियान चलाते हुए गोयल ग्रुप के हाहालद्दी आयरन ओर माइंस प्रबंधन द्वारा खदान क्षेत्र के आस पास के ग्रामों में लोगों को जागरूक करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही। पिछले कुछ दिनों में गोयल ग्रुप माइंस प्रबंधन द्वारा जागरूकता अभियान चलाते हुए लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करने के साथ साथ लगभग 200 संदिग्धों की बलगम जांच एवं एक्सरे जांच भी करवाई ताकि यदि कोई व्यक्ति इस घातक बीमारी की चपेट में हो तो उसे सही समय पर उचित इलाज उपलब्ध करवाया जा सके।

गोयल ग्रुप के सहायक महाप्रबंधक डी एन मोहन्ता ने बताया कि उनके संस्थान द्वारा भारत को टीबी मुक्त करने की दिशा में यह जागरूकता अभियान खदान के आसपास के ग्रामों भुरकागुदुम, चाहचाड, हाहालद्दी इत्यादि में चलाया जा रहा है। जहाँ पर लोगों को टीबी से बचाव के प्रति जागरूक करने के साथ साथ संदिग्ध मरीजों का बलगम परीक्षण भी करवाया जा रहा है।

गोयल ग्रुप के द्वारा चलाए जा रहे इस जागरूकता अभियान के लिए खंड चिकित्सा अधिकारी चंदन बैरागी ने गोयल ग्रुप माइंस प्रबंधन की भूरि भूरि प्रशंसा की तथा आगे भी गोयल ग्रुप से इस तरह के सहयोग की अपेक्षा की। माइंस प्रबन्धन द्वारा भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस अभियान में किए जा रहे सहयोग के लिए डाक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों का आभार व्यक्त किया।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क