Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गौशाला का किया शुभारम्भ

Published on: 07-04-2024

उत्तर प्रदेश राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आश्रय गृह मातृछाया का किया औचक निरीक्षण

महामहिम ने आश्रय गृह आवासित महिलाओं को किया फल वितरण

शकील अहमद

सरोजनीनगर, लखनऊ । राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर क्षेत्र के अंतर्गत दिन शनिवार को राज्यपाल उत्तर प्रदेश, आनन्दीबेन पटेल द्वारा बास्तुम सिटी, लोनहा, पिपरसंड लखनऊ स्थित उम्मीद संस्था द्वारा मानसिक मंदित महिलाओं को महिला कल्याण विभाग के सहयोग में संचालित आश्रय गृह मातृछाया में आगमन हुआ । राज्यपाल ने सर्वप्रथम आश्रय गृहस्थित गौशाला शुभारम्भ किया। इस गौशाला में महामहिम द्वारा दी गयी दो गीर गायों को आवासित कर उनकी सेवा की जा रही है।

गौशाला के शुभारम्भ के उपरान्त महामहिम द्वारा आश्रय गृह आवासित महिलाओं को फल वितरण किया गया। उसके पश्चात राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने संवासिनियों द्वारा बनाए गये उत्पादो व क्राफ्ट वर्क का निरक्षिण किया। उम्मीद संस्था के संस्थापक / सचिव बलबीर सिंह मान द्वारा आश्रय गृह में उपलब्ध सेवाओं की जानकारी देते हुए राज्यपाल उत्तर प्रदेश के आगमन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। संवासिनियों द्वारा प्रस्तुत किये गीत को उपास्थित सभी ने सराहना की।

इस मौके पर उत्तर प्रदेश राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने संस्था के कार्य की सराहना की और उपस्थित सांस्कृतिक कार्यक्रम कर रही महिलाओं का प्रोत्साहन बढ़ाया। उन्होंने कहा कि असहाय महिलाओं की जिस प्रकार सरकारी संस्थाएं व क्षेत्रीय निजी संस्थाएं सराहनीय कार्य कर रही हैं ,उसी प्रकार क्षेत्र के संपन्न लोगो को भी ऐसे कार्यों के लिए सहयोग देना चाहिए, और असहाय इंसानों की सेवा करना ही ईश्वर का सबसे बड़ी भक्ति करना होता है। इस मौके पर सम्मानित प्रधान प्रतिनिधी शिवकुमार सिंह चौहान चाचू सहित स्थानीय ग्रामीण कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क