Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

महाप्रबंधक (दुधिचुआ) एवं सीनियर ओवरमैन, निगाही को उत्कृष्टता हेतु केन्द्रीय कोयला एवं खान मंत्री भारत सरकार से मिला सम्मान

Published on: 27-03-2025

सिंगरौली। गुरूवार को केन्द्रीय कोयला एवं खान मंत्री, भारत सरकार. किशन रेड्डी एवं कोयला एवं खान राज्य मंत्री, भारत सरकार सतीश चंद्र दुबे द्वारा एनसीएल के क्षेत्रीय महाप्रबंधक (दुधिचुआ), विनोद कुमार सिंह एवं सीनियर ओवरमैन, निगाही, पवन हेम्ब्रम को कार्यस्थल पर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सम्मानित किया गया। दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान एनसीएल के दुधिचुआ क्षेत्र के महाप्रबंधक विनोद कुमार सिंह को वित्तीय वर्ष 2024-25 में खान संचालन व कोयला उत्पादन में कार्य के प्रति अटूट समर्पण, सफल एवं कुशल नेतृत्व एवं मजबूत टीम वर्क के लिए सम्मानित किया गया। भारी मानसून व विपरीत परिस्थितियों ने अगस्त माह में खदान परिचालन को बुरी तरह प्रभावित किया परंतु श्री सिंह के प्रयासों से कुछ ही समय में प्रतिदिन परियोजना का उत्पादन 90 हजार टन के स्थिर आंकड़े पर पहुंचा गया, जिससे दुधीचुआ परियोजना और एनसीएल को वित्त वर्ष 2024-25 के लक्ष्य के अनुरूप उत्पादन मे आशातीत सफलता मिली है। एनसीएल के निगाही परियोजना के सीनियर ओवरमैन पवन हेम्ब्रम ने 20m³ शोवल, 190 टन क्षमता के डंपर और 24/96 ड्रैगलाइन के समन्वय व संचालन से निगाही परियोजना के पश्चिम सेक्शन से अधिभार हटाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

उनकी दक्षता और नेतृत्व कौशल से कोयला एक्स्पोजर व उत्पादन में निरंतरता बनी रही। एनसीएल कर्मियों की इस विशिष्ट उपलब्धि हेतु सीएमडी एनसीएल बी. साईराम व समस्त निदेशक मण्डल ने बधाई दी है। गौरतलब है कि वित्त वर्ष 2024-25 में भारत ने ऐतिहासिक 1 बिलियन टन कोयला उत्पादन की शानदार उपलब्धि हासिल की है । इसी क्रम में कोयला मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 1 बिलियन टन कोयला उत्पादन को हासिल करने में कोल इंडिया लिमिटेड की अनुषंगी कंपनियों के कुछ सर्वश्रेष्ठ कर्मियों को उनके अभूतपूर्व योगदान हेतु सम्मानित किया। इस अवसर पर कोयला मंत्रालय से वरिष्ठ अधिकारी, अध्यक्ष, कोल इंडिया लिमिटेड और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क