Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

आर्यकुल कालेज में फ्रेशर पार्टी आर्यशुभा हुआ सम्पन्न

Published on: 24-12-2023

फ्रेशर पार्टी में विंधार्थियो ने किया जोरदार प्रदर्शन

शकील अहमद

सरोजनीनगर, लखनऊ । राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर क्षेत्र स्थित बिजनौर स्थित आर्यकुल कॉलेज में फ्रेशर पार्टी आर्यशुभा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य रामचन्द्र सिंह प्रधान, आर्यकुल के चैयरमैन के.जी.सिंह और संरक्षक सुश्री प्रेम लता सिंह, डायरेक्टर जन शिक्षण संस्थान मनोज सिंह, निदेशक मानव विकास एवं सेवा संस्थान अभय सिंह उपस्थित रहे।

आर्यशुभा समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि रामचन्द्र प्रधान के साथ कॉलेज के प्रबंधक निदेशक डॉ. सशक्त सिंह ने दीप प्रज्वल्लित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम के शुभारम्भ गणेश वंदना के साथ किया गया । फ्रेशर्स पार्टी के अवसर पर छात्र—छात्रओं द्वारा विभिन्न प्रकार के रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किये गये।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद छात्र-छात्राओं की हुनर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस समारोह में छात्र-छात्राओं ने खूब धमाल व अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

मुख्य अतिथि प्रधान ने अपने संबोधन में कहा कि फ्रेशर पार्टी सिर्फ एक पार्टी न समझे यह उनके सीनीयर द्वारा दिया गया सम्मान है। इसी के माध्यम से छात्र—छात्राओं की प्रतिभा का पता चलता है और वह एक दूसरे से सीखने की कोशिश करते हैं। कालेज में यह परम्परा बने रहना अति​ आवश्यक है। वहीं कालेज के प्रबंध निदेशक डॉ.सशक्त ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सभी छात्र—छात्राओं और अध्यापकों के सहयोग से यह कार्यक्रम बहुत ही सफलता पूर्वक किया गया है। जिसके लिए सभी प्रशंसा योग्य हैं।

कार्यक्रम में आर्यकुल ग्रुप ऑफ कॉलेज के रजिस्ट्रार सुदेश तिवारी, उप रजिस्ट्रार हर्ष नारायण सिंह, फार्मेसी विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ.आदित्य सिंह, फार्मेसी विभाग के एचओडी बी.के. सिंह, प्रबंधन –पत्रकारिता व शिक्षा विभाग की डिप्टी डायरेक्टर डॉ.अंकिता अग्रवाल, शिक्षा विभाग के एचओडी प्रणव पांडेय और शिक्षा विभाग के प्रिंसिपल एस.सी. तिवारी के साथ अन्य शिक्षक व स्टाफ उपस्थित रहें।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क