Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

फ्रांसीसी अखबार का खुलासा: ईरानी जासूस ने करवाई नसरल्ला की हत्या , IDF को दी सटीक लोकेशन

Follow

Published on: 30-09-2024
 

पेरिस: फ्रांस के अखबार ले पेरिसियन ने हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह की हत्या को लेकर बड़ा खुलासा किया है. अखबार का दावा है कि नसरल्ला की हत्या के पीछे एक ईरानी जासूस का हाथ था. उसने ही नसरल्ला को इजरायली सेना से मरवाया था. अखबार ने दावा किया कि एक ईरानी जासूस ने नसरल्लाह का सटीक स्थान आईडीएफ के साथ साझा किया था जो बेरुत, लेबनान में हमले कर रहा था। इसके बाद आईडीएफ ने नसरल्लाह को निशाना बनाकर हमले की योजना तैयार की और तेजी से मिसाइल हमले में उसे मार गिराया.

अखबार ने लेबनान के एक सुरक्षा अधिकारी के हवाले से यह खुलासा किया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि बेरूत पर हमले से पहले एक ईरानी जासूस ने इजरायली सेना को उस जगह पर नसरल्ला की लोकेशन बताई थी. इसके बाद आईडीएफ ने नसरल्लाह के उस ठिकाने को निशाना बनाकर हमले की योजना बनाई. इजराइल की आग उगलने वाली मिसाइलों और कहर बरपाने ​​वाले लड़ाकू विमानों ने ताबड़तोड़ हमलों से बेरूत को राख में मिला दिया. इसराइली हवाई हमले में नसरल्लाह की मौत हो गई.

खुफिया जानकारी मिलने के बाद इजराइल ने हमला किया

नसरल्लाह के मारे जाने के बाद इजरायली सेना ने ट्वीट किया था कि खुफिया जानकारी के आधार पर उसने नसरल्लाह के ठिकाने पर हमले की बड़ी योजना तैयार की है. बाद में इस ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया और नसरल्लाह को मार गिराया गया. हालांकि, आईडीएफ ने यह नहीं बताया कि वह जासूस कौन था जिससे उसे नसरल्ला की लोकेशन मिली थी। अब फ्रांसीसी अखबार के मुताबिक, जिस जासूस ने आईडीएफ को नसरल्ला के बारे में खुफिया जानकारी दी थी, वह ईरानी था।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क