Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

बाबा कीनाराम मठ में लगाया निशुल्क मेडिकल कैंप, दवाइयां व कंबल बांटे

Follow

Published on: 16-01-2025
दवा वितरण

चहनियां । क्षेत्र स्थित बाबा कीनाराम अघोरपीठ मठ रामशाला रामगढ़ में गुरुवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन चंदौली के नेतृत्व में निशुल्क मेडिकल कैंप लगाया गया।डाक्टरों का मानना है कि इस कड़कड़ाती हुई ठंड में लोगों में अनेकों प्रकार के रोग उत्पन्न होने लगते हैं, पैसे के अभाव में गरीबों को दवा नहीं मिल पाती है अच्छे से इलाज नहीं हो पाता है।

जिससे कुछ लोगों की मौत भी हो जाती है।जनपद के कुछ समाजसेवी डाक्टर रमाशंकर सिंह, डॉ संजय यादव, डॉ शैलेश श्रीवास्तव, डॉ पीएन दुबे,डॉ अश्वनी कुमार, डॉ दिनेश सिंह, डॉ सुधीर कुमार, डॉ अरुण सिंह, डॉ गौतम त्रिपाठी ने टीम बनाकर सेवा करने का संकल्प लिया है। क्षेत्र से हजारों लोगों का निःशुल्क चिकित्सा एवं दवा वितरण किया।

जनसेवा कैंप में लगभग चार सौ लोगों की मुफ्त जांच की गई,जिनमें साठ मोतियाबिंद के मरीजों की जांच कर दवा दी गई।उनमें से रिपोर्ट के हिसाब से ऑपरेशन किया जाएगा। डाक्टरों ने बीमारियों से बचाव के लिए जरुरी सलाह दी। इसी कड़ी में तीन सौ पच्चीस निर्धन लोगों को मुफ्त में कंबल का भी वितरण किया गया।

इस अवसर पर प्रबंधक धनंजय सिंह ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सेवा से बढ़कर कोई बड़ा कर्तव्य या धर्म नहीं है।नर सेवा नारायण सेवा है। उन्होंने कहा कि सबको मिल कर पीड़ित तथा जरूरतमंद लोगों की सेवा करना चाहिए।

इस मौके पर मुख्य रूप से सूर्यनाथ सिंह, प्रबंधक धनंजय सिंह,मठ व्यवस्थापक मेजर अशोक सिंह,देवदत्त पाण्डेय,शिवाजी सिंह,संतोष पटेल,कुलदीप वर्मा,फग्गू गुरु,अमृत पाठक,पंकज पांडेय,शीतल गुप्ता,अभिषेक सैनी,दिलीप यादव,रामकृपाल सिंह ,सुनील विश्वकर्मा,अशोक कुशवाहा,मुकेश साहनी तथा समस्त क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क