Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

विधवा महिला के घर में घुसकर चार लोगों ने की गाली गलौज, मारपीट

Published on: 08-10-2024

महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बीती रात चार लोगों ने मिलकर एक विधवा महिला के साथ घर में घुसकर गाली गलौज करते हुए जमकर मारपीट की बीच बचाव करने पहुंची विधवा की देवरानी को भी दबंगों ने मारा पीटा जिससे दोनों को गंभीर चोटे आई हैं, सूचना पर पहुंची डायल 108 एम्बुलेंस की मदद से दोनों को सीएचसी महराजगंज लाया गया जहां विधवा महिला की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरे मेहरबान सिंह मजरे ज्योना की रहने वाली मिथिलेश कुमारी पत्नी स्वर्गीय बाबा दीन ने पुलिस को दी गई हुई तहरीर में बताया कि उसके पति का कई वर्षों पहले देहांत हो चुका है, घटना बीती रात की है, पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही प्रतिपक्षी ननकू राम पुत्र लक्ष्मण ननकू राम की पत्नी ननका, और उसका बेटा रामबहादुर बहु अंजली द्वारा गाली गलौज करने लगे मना करने पर लाठी डंडा लेकर दौड़ा लिए तभी वह जान बचाने के लिए अपने घर में घुस गई।

लेकिन आरोपी भी घर में घुस आए और लाठी डंडों से जमकर मारपीट की बीच बचाव करने दौड़ी उसकी देवरानी निर्मला को भी आरोपियों ने मारा पीटा तथा जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
मारपीट में उसे और उसकी देवरानी को गंभीर चोटे आई हैं।

कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि चोटिल मिथिलेश कुमारी की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर अग्रिम विधि कार्रवाई की जा रही है।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क