Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

सिगरेट पीना मना करना मां बेटी को पड़ा भारी, दोनों को पीटा 

Published on: 11-03-2025
  • दबंगो के कहर से खौफ में पीड़ित परिवार, एसपी से न्याय की गुहार

एसके सोनी

रायबरेली। जनपद में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है घरेलू विवाद हो या मारपीट या फिर दबंगो की दबंगई आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक ऐसे ही मामले में महिलाओं पर हुए अत्याचार/मारपीट के मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन दबंगों की धमकी के बाद कोई कार्यवाही न होने के चलते पीड़ित परिवार सरकारी चौखटों के चक्कर काट रहा है।

बताया जाता है कि मोहल्ले के कुछ दबंगों को एक महिला दुकानदार ने दुकान पर सिगरेट पीने से मना किया फिर क्या था दबंग का कहर मां बेटी पर ऐसा बरपा यह दोनों को दबंगों ने पीट-पीट कर घायल कर दिया। पीड़ित परिवार एसपी की चौखट भी पहुंचा लेकिन अभी भी न्याय की आस लगाए पीड़ित परिवार दबंगो पर कार्यवाही की राह देख रहा है।

आपको बता दे कि पूरी घटना बीते 7 फरवरी खोया मंडी कैपरगंज की बताई जा रही है, जहां अनीश नामक व्यक्ति की फुटपाथ पर एक छोटी सी दुकान है, अनीश अक्सर बीमार रहता है, दो बेटियों की भी जिम्मेदारी अनीस पर है, छोटी सी दुकान से अपने परिवार का पालन पोषण करता है लेकिन मोहल्ले के कुछ दबंग अरशद, नौशाद व अल्ताफ दुकान पर सिगरेट खरीदने आए बेटियों ने सिगरेट आगे जाकर पीने को कहा।

इतने में ही तीनों दबंगो ने मिलकर बेटी शीबा को जमकर पीटा बीच बचाव करने पर मां को भी नहीं बक्शा, घायल अवस्था में परिवार शहर कोतवाली पहुंचा तो मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने कार्यवाही का आश्वासन दिया, मामले में कोई कार्यवाही न होने के चलते पीड़ित परिवार कप्तान की चौखट पर पहुंचा जहां से उन्हें आश्वासन ही मिला, दबंग के हौसले इतने बुलंद है कि लगातार पीटने की फिर से धमकियां दे रहे हैं।

अब ऐसे में तीनों दबंग पर पुलिस क्या कार्यवाही करती है यह तो समय ही तय करेगा, लेकिन पीड़ित गरीब परिवार दुकान के आसपास घूम रहे दबंगो से सहमा और डरा हुआ जरूर है।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क