Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

नवजात शिशु की मौत के मामले में जांच के नाम पर हुई खाना पूर्ति

Published on: 18-12-2024

रायबरेली। खीरो थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव से आयी गर्भवती करिश्मा (23 वर्ष) ने बीते रविवार को खीरो सीएचसी में एक नवजात शिशु को मृत अवस्था में जन्म दिया। यह घटना न केवल परिवार के लिए दुःखद है, बल्कि यह स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की जिम्मेदारी पर भी सवाल उठाती है।

पति की शिकायत

करिश्मा के पति लवकुश ने मामले में नर्स पर आरोप लगाया है कि उसने प्रसव के दौरान लापरवाही बरती।जिससे उसके बच्चे की मौत हो गयी, लवकुश ने नाराजगी जाहिर करते हुए सीएमओ से शिकायत की है, जिसमें उन्होंने नर्स के अभद्र व्यवहार की भी शिकायत की। यह आरोप स्वास्थ्य कर्मचारियों की ओर से दी जाने वाली सेवाओं की गुणवत्ता पर एक महत्वपूर्ण प्रश्नचिह्न लगाते हैं।

सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय टीम, जांच करने पहुंचे सिर्फ एक अधिकारी

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएमओ ने तीन सदस्यीय जांच टीम का गठन किया है। मंगलवार को जांच टीम में डॉ अरविंद कुमार (एसीएमओ), डॉ अनिल जैसल (सर्जन) व डॉ रश्मि पाठक (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) का नाम शामिल था। मामले की जांच करने के लिए एसीएमओ अकेले ही सीएचसी पहुंचे।

उन्होंने बताया कि अन्य दोनों डॉक्टर की ट्रेनिंग लगी हुई है। इस कारण नहीं आ पाए हैं। हालांकि, सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान सभी जिम्मेदार लोग मामले को दबाने में लगे हैं, जिससे यह साफ हो जाता है कि सेटिंग-गेटिंग के चलते सही निष्कर्ष नहीं निकल पा रहे हैं।

एसीएमओ ने शिकायतकर्ता का बयान लिया। शिकायतकर्ता लवकुश ने बताया कि उसकी पत्नी करिश्मा ने दुख में 24 घंटे से कुछ भी खाया- पिया नहीं है। उसकी तबीयत बहुत खराब है। लवकुश ने जांच अधिकारी पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि सभी आपस में मिले हुए हैं, ऐसे में उसे न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है। यह स्थिति स्वास्थ्य सेवा में पारदर्शिता की आवश्यकता को और अधिक महत्वपूर्ण बनाती है।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क