Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

लखनऊ के वृंदावन योजना में आयोजित सीआईआई कृषि भारत मेले से लाभान्वित हो रहे प्रदेश के किसान

Follow

Published on: 17-11-2024

रियाज अहमद संवाददाता

लखनऊ। 15 से 18 नवंबर तक चलने वाले चार दिवसीय सीआईआई कृषि भारत मेला 2024 का आयोजन लखनऊ के वृंदावन योजना में किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश के किसान बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं मेले में किसानों को नई तकनीक और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारियां तो मिल ही रही हैं साथ-साथ देश और विदेश में निर्मित नए-नए कृषि यंत्रों के बारे में किसानों को जानने का मौका मिल रहा है।

मेले में कृषि उद्योग से जुड़े देश और दुनिया की तमाम कंपनियां अपने उत्पादों और और तकनीक की प्रदर्शनियां लगा रही हैं प्रदेश में पहली बार हो रहे इस तरह के आयोजन का मुख्य उद्देश्य कृषि में उन्नत तकनीक को अपनाना और किसानों की आय को बढ़ाना है इस चार दिवसीय कार्यक्रम में बायोटेक्नोलॉजी, पशुपालन, मत्स्य पालन और सिंचाई की नई तकनीक को भी शामिल किया गया है।

इसके माध्यम से किसानों को आधुनिक खेती के तरीकों के साथ-साथ सरकारी योजनाओं और सब्सिडी की जानकारी भी दी जा रही है। इस चार दिवसीय कृषि भारत मेले का उद्घाटन 15 नवम्बर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों किया गया। मेले में शामिल किसानों और प्रतिभागी उद्यमियों ने आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

एस एन पैकेजिंग के एमडी जमाल आरिफ ने कहा कि सरकार और सीआईआई का यह एक सराहनीय प्रयास है। इस तरह के आयोजनों से प्रदेश के किसानो को बहुत लाभ होगा आधुनिकता के इस युग में प्रदेश के किसान उन्नत कृषि यन्त्रों व तकनीकों के बारे में जानकारी हासिल कर आधुनिक खेती कर बढ़िया लाभ कमा सकेंगे।

इसके साथ साथ प्रदेश में कृषि से संबंधित समस्त उद्योगों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। ज्ञात हो कि सीआईआई द्वारा कृषि भारत मेले का पहला आयोजन सन 1994 में चंडीगढ़ में किया गया था और यह सोलहवां संस्करण है जोकि उ०प्र० में यह पहला आयोजन है। 15 नवम्बर से चल रहे इस मेले का समापन 18 नवम्बर को होगा।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क