Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

कोतवाली परिसर में हुआ विदाई समारोह का आयोजन

Published on: 20-12-2024

महराजगंज, रायबरेली। महराजगंज कोतवाली में तैनात रहे तेजतर्रार उपनिरिक्षक सचिन शर्मा का स्थानांतरण थुलेंडी चौकी पर हो जाने से कोतवाली परिसर में एक भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव सहित अनेक कर्मचारियों ने अपने जनप्रिय उपनिरिक्षक को फूल माला पहनकर व मुंह मीठा करा के नम आंखों से विदाई दी।

बताते चले कि, महराजगंज कोतवाली में लगभग एक वर्ष से ज्यादा तक रहकर उपनिरिक्षक सचिन शर्मा ने अपने क्षेत्र के आने वाले सभी फरियादियों को त्वरित न्याय व पुलिस विभाग द्वारा समय-समय पर दिए जा रहे आदेश निर्देश का पालन करते हुए क्षेत्र में लोकप्रियता हासिल कर एक उत्कृष्ट कार्यो में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिसके चलते जनता के बीच उनकी छवि एक न्याय प्रिय उपनिरीक्षक के तौर पर हो गई थी।

जिसको संज्ञान में लेते हुए रायबरेली जिले के न्याय प्रिय पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह ने दो दिन पूर्व उपनिरिक्षक सचिन शर्मा को महराजगंज कोतवाली से थुलेंडी चौकी प्रभारी का कार्यभार सौंप दिया जिसके तहत आज कोतवाली परिसर में भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

तो वही कार्यक्रम में मौजूद कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव व एसएसआई देवेंद्र सिंह भदौरिया ने कहा कि, बहुत कम समय में ऐसे युवा तेजतर्रार व ऊर्जावान उपनिरिक्षक सचिन शर्मा की कार्यशैली काबिले तारीफ है, काफी कम समय में रहकर मैंने देखा कि, क्षेत्र से आने वाले वादकारिर्यों को त्वरित न्याय दिलाना तथा रात्रि गस्त कर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा उच्चाधिकारियों द्वारा समय-समय पर दिए जा रहे निर्देशों का सतत पालन करना उनकी कार्यशैली में सुमार था।

हम सभी लोग ऐसे होनहार व ऊर्जावान उपनिरिक्षक सचिन शर्मा को बधाई देते हैं कि, थुलेंडी चौकी में रहकर उत्कृष्ट कार्य कर जनता को न्याय दिलाने का कार्य करें।

इस मौके पर कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव, एसएसआई देवेंद्र सिंह भदौरिया , चौकी इंचार्ज चन्दापुर रवि पंवार, थुलवांसा चौकी इंचार्ज राहुल मिश्रा, एसआई रोहित कुमार, एसआई राजवीर सिंह, एसआई दिनेश गोस्वामी,एसआई राधेश्याम वर्मा,एसआई उत्कर्ष केसरवानी,एसआई सचिन सिंह,हेड मुहर्रिर रविकांत पांडेय अजय चौधरी, हिमांशु, पवन कुमार, मोहम्मद शहजाद, संदीप यादव, शुभम यादव, कुन्दन यादव, मनवीर सिंह, सूरज, पवन यादव, शिव प्रताप, निर्दोष सिरोही, प्रज्ञा मिश्रा, शगुन शर्मा, आकांक्षा, प्राची, दीपा वर्मा सहित कोतवाली के अनेक लोग मौजूद रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क