Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

राष्ट्रीय हैमर बॉल प्रतियोगिता में संत जोसेफ के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

Published on: 27-03-2025

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार रजक सोनभद्र

शक्तिनगर(सोनभद्र)। दिनांक 21 से 23 मार्च 2025 को आगरा के गोवर्धन स्टेडियम प्रांगण में प्रथम सब जूनियर (अंडर 14) राष्ट्रीय हैमर बॉल प्रतियोगिता 2024-25 का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए  बालक वर्ग में  प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग के अंतर्गत उत्तर प्रदेश की टीम को द्वितीय स्थान पर संतोष करना पड़ा। ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करने में शक्तिनगर के पांच खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें से सेंट जोसेफ स्कूल शक्तिनगर के तीन खिलाड़ियों लोकेश ओरम, निवेदिता एवं दक्षिता द्विवेदी तथा डीएवी पब्लिक स्कूल खड़िया के दो खिलाड़ी कौस्तुभ एवं मानसी के शानदार प्रदर्शन से उत्तर प्रदेश की टीम ने हैमर बाल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का परचम लहराते हुए सोनभद्र व अपने विद्यालय को गौरवान्वित किया। उत्तर प्रदेश की टीम एवं सेंट जोसेफ स्कूल के खिलाड़ियों के इस अभूतपूर्व प्रदर्शन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर डॉ0 विंसेंट परेरा ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए शुभकामनाओं सहित बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उक्त अवसर पर सोनभद्र हैमर बॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मुकुल श्रीवास्तव एवं संयुक्त सचिव प्रकाश मरांडी ने भी सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क