Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

Champions Trophy 2025 से पहले ही मुश्किल में धाकड़ टीम, कप्तान बदलने की हो सकती है चर्चा।

Published on: 14-01-2025

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए वर्ल्ड चैंपियंन ऑस्ट्रेलिया ने 13 जनवरी को अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया। पैट कमिंस को इस टीम का कप्तान बनाया गया। साल 2009 में आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया ने ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस और आरोन हार्डी जैसे ऑलराउंडरों को अपनी टीम में शामिल किया है। वहीं, तेज गेंदबाज के तौर पर नाथन एलिस को मौका दिया गया है। 2023 वर्ल्ड कप से इस टीम की तुलना की जाए तो सिर्फ 3 बदलाव हैं। इस टीम में डेविड वॉर्नर, कैमरन ग्रीन और सीन एबॉट नहीं हैं। इनकी जगह मैथ्यू शॉर्ट, आरोन हार्डी और नाथन एलिस को टीम में जगह दी गई हैं।

 

टेंशन में वर्ल्ड चैंपियन टीम 

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी। ऑस्ट्रेलिया को ग्रुप बी में इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के साथ रखा गया है। चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया ने भले ही अपनी टीम का ऐलान कर दिया हो लेकिन कप्तान को लेकर अभी भी संशय बरकरार है। दरअसल, पैट कमिंस इस समय ब्रेक पर हैं और श्रीलंका दौरे पर खेली जाने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का भी हिस्सा नहीं होंगे। पैट कमिंस दूसरी बार पिता बनने जा रहे हैं और साथ ही उनकी फिटनेस को लेकर भी संशय बना हुआ है। ऐसे में उनका चैंपियंस ट्रॉफी में खेलना अभी तक तय नहीं हो पाया है। इससे ऑस्ट्रेलियन टीम बड़ी टेंशन में आ गई है।

कमिंस को लेकर कुछ भी साफ नहीं

ऑस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने टीम का ऐलान होने पर कहा कि यह संतुलित और अनुभवी टीम है जिसके अधिकांश खिलाड़ी पिछला वनडे वर्ल्ड कप, वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज और पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज खेल चुके हैं। हालांकि बेली ने पैट कमिंस की फिटनेस और उनकी उपलब्धता को लेकर कुछ ऐसा बयान दिया जिससे ऑस्ट्रेलियन टीम के अभियान पर टूर्नामेंट से पहले ही पटरी से उतरने का खतरा पैदा हो गया है। बेली ने स्वीकार किया कि उन्हें यह नहीं पता है कि पैट कमिंस आगामी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए उपलब्ध होंगे या नहीं। हाल ही में कमिंस ने अपने टखने की जांच कराई थी, फिलहाल उनकी फिटनेस की स्थिति साफ नहीं हो पाई है। अगर कमिंस नहीं खेलते हैं तो T20 कप्तान और धाकड़ ऑलराउंडर मिचेल मार्श चैंपियंस ट्रॉफी में कप्तानी कर सकते हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम: पैट कमिंस (कप्तान), एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, आरोन हार्डी, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, मार्नस लाबुशेन, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिचेल मार्श, मार्कस स्टोइनिस, एडम जम्पा

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क