Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

ऊर्जा मंत्री ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा, जेवर एवं दादरी सहित गौतमबुद्धनगर जिले की विद्युत व्यवस्था की समीक्षा की

Published on: 31-08-2024
  • विद्युत की सुचारू आपूर्ति में आ रहे व्यवधानों को आगामी 04 महीने में दुरुस्त करें
  • विद्युत चोरी करने वाले वालों पर सख्त कार्रवाई करने तथा बड़े बकाएदारों से बकाया वसूली के दिए निर्देश

शकील अहमद

लखनऊ। उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण अनवरत विद्युत आपूर्ति मिले, आगामी गर्मी में विद्युत आपूर्ति में किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो, लोगों को बार-बार की ट्रिपिंग से मुक्ति मिले, इसके लिए विद्युत व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण पर तत्परता से कार्य किया जाए। निर्माणाधीन उपकेंद्रों के निर्माण कार्यों को समय से पूरा किया जाए। विद्युत की सुचारू आपूर्ति में आ रहे व्यवधानों को आगामी 04 महीने में दुरुस्त करें। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।

ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने शुक्रवार को नोएडा, ग्रेटर नोएडा, जेवर एवं दादरी सहित गौतमबुद्धनगर जिले की विद्युत व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण, विद्युत आपूर्ति, चल रहे विकास कार्यों की प्रगति आदि की नोएडा में समीक्षा की। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को विद्युत कटौती का अनावश्यक सामना न करना पड़े, विद्युत कार्यों के लिए शटडाउन एक निश्चित समय पर लिया जाए और लोगों को पूर्व में ही इसकी जानकारी भी दी जाय।

उपभोक्ताओं को समस्याओं के समाधान के लिए किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो, उपभोक्ताओं की संतुष्टि ही हमारे कार्यों का पैमाना है। लोगों को समय से विद्युत कनेक्शन दिया जाए और विद्युत बिल समय से उपलब्ध कराया जाए। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि जिन क्षेत्रों में लो-वोल्टेज, ओवरलोडिंग आदि की समस्या है, वहां पर ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि के साथ ही, इन क्षेत्रों में विद्युत चोरी की आशंका के दृष्टिकोण अभियान भी चलाया जाए, जिससे कि विद्युत व्यवधान के साथ हो रही राजस्व की क्षति को भी रोका जा सके।

उन्होंने विद्युत चोरी करने वाले वालों पर सख्त कार्रवाई करने तथा बड़े बकाएदारों से बकाया वसूलने के भी निर्देश दिए। बैठक में मुख्य अभियंता नोएडा क्षेत्र (गौतमबुद्धनगर) हरीश वंसल, अधीक्षण अभियंता राम नरेश सरोज, विवेक पटेल के साथ क्षेत्र के सभी अधिशाषी अभियंता उपस्थित थे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क