Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

एक युग का समापन! रतन टाटा को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई, अंतिम संस्कार में उमड़ा भारी जनसमूह

Follow

Published on: 11-10-2024

 

टाटा संस के मानद चेयरमैन एमेरिटस रतन टाटा का गुरुवार शाम को महाराष्ट्र के वर्ली में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। बुधवार को मुंबई के ब्रीच-कैंडी अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। टाटा समूह के मानद चेयरमैन 86 वर्ष के थे। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए वर्ली के एक श्मशान में लाए जाने के बाद मुंबई पुलिस द्वारा उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

 

टाटा के अंतिम संस्कार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल शामिल हुए। शाह ने भारत सरकार की ओर से टाटा के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि अर्पित की क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आसियान-भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए लाओस में हैं। इससे पहले, टाटा के पार्थिव शरीर को लोगों के सम्मान के लिए गुरुवार सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक दक्षिण मुंबई के नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (एनसीपीए) में रखा गया था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर लगभग हर राज्य के मुख्यमंत्रियों समेत नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। महाराष्ट्र सरकार ने एक दिन के शोक की घोषणा की है। शवदाह गृह में मौजूद एक धर्म गुरु ने बताया कि अंतिम संस्कार पारसी परंपरा के अनुसार किया गया। उन्होंने बताया कि अंतिम संस्कार के बाद दिवंगत उद्योगपति के दक्षिण मुंबई के कोलाबा स्थित बंगले में तीन दिन तक अनुष्ठान किए जाएंगे। पद्म विभूषण से सम्मानित रतन टाटा (86) का बुधवार रात शहर के एक अस्पताल में निधन हो गया।
द्योगपति रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने के लिए राजनेताओं, उद्योग जगत की जानी-मानी हस्तियों सहित विभिन्न क्षेत्रों के हजारों लोग बृहस्पतिवार को दक्षिण मुंबई स्थित ‘राष्ट्रीय प्रदर्शन कला केंद्र’ (एनसीपीए) में एकत्र हुए। रतन टाटा की पहचान उद्योग जगत के शीर्ष व्यक्ति से कहीं अधिक थी। टाटा के पार्थिव शरीर को तिरंगे से लिपटे हुए एक ताबूत में रखा गया था। वहां आम से लेकर खास आदमी तक उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंच रहा था।

 

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के अध्यक्ष शरदचंद्र पवार, उनकी बेटी और सांसद सुप्रिया सुले, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे, आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला, वित्त जगत के दिग्गज दीपक पारेख और भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने एनसीपीए पहुंच कर रतन टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित की। टाटा के पार्थिव शरीर को उनके आवास से एनसीपीए लाए जाने से पहले ही कई लोग कतारों में धैर्यपूर्वक खड़े होकर उनकी अंतिम झलक पाने के लिए इंतजार कर रहे थे। लोगों के दिलों में विभिन्न कारणों से रतन टाटा के प्रति अपार सम्मान है।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क